केंद्र सरकार हर भारतीय नाविक की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: मंत्री
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार भारतीय नाविकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार विदेश मंत्रालय, भारतीय नौसेना, विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, मित्र देशों के समुद्री प्रशासन, शिपिंग कंपनियों, नाविक कल्याण संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नाविकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
फीफा वर्ल्ड कप: हार के बाद साउथ अफ्रीका के कोच ब्रूज ने उठाए रेफरी के फैसले पर सवाल
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी नहीं हुई है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को मेक्सिको के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूज ने मैच के दौरान रेफरी के फैसले पर सवाल खड़े किए। मेक्सिको के खिलाफ साउथ अफ्रीका का डिफेंस काफी कमजोर नजर आया।



Samacharnama


















