Responsive Scrollable Menu

प्रियंका चोपड़ा सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं:बेटी मालती संग मुंबई आईं, नंगे पैर दिखीं एक्ट्रेस; 'वाराणसी' से कर रही हैं भारतीय सिनेमा में कमबैक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग भारतीय फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंची हैं। भारत आते ही प्रियंका मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। प्रियंका मंदिर परिसर के बाहर बिना चप्पल के नंगे पैर चलती नजर आईं, जबकि उनके साथ चल रहे शख्स के पैरों में चप्पल दिखी। प्रियंका ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया और फिर अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं। राजामौली की 'वाराणसी' से कमबैक कर रही हैं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद किसी भारतीय फिल्म में काम करने जा रही हैं। वे निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुंबई के बाद प्रियंका 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में निशानेबाज 'मंदाकिनी' का रोल फिल्म 'वाराणसी' की कहानी की बात करें तो महेश बाबू इसमें 'रुद्र' नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो एक प्राचीन खगोलीय कलाकृति से जुड़े मिशन पर निकलता है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं, जो एक इतिहासकार और कुशल निशानेबाज है। फिल्म में मंदाकिनी मुख्य किरदार रुद्र का साथ देती है। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म की कहानी में किरदारों की खोज उन्हें अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप तक ले जाती है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'ब्लूफ्लाई' में रसेल क्रो के साथ दिखेंगी भारतीय प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड के भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एक्टर रसेल क्रो के साथ मुख्य भूमिका में काम कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र:वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ मालती मंत्र भी बोल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

लंबे समय तक बैठने से होने वाली समस्याओं में कारगर है ऊर्ध्वमुख पश्चिमोत्तानासन, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। लंबे समय तक बैठे रहने, कंधा जकड़े रहने और पैरों में खिंचाव आम हो गया है। ऐसे में योग सिर्फ शरीर को मोड़ने का नाम नहीं है, बल्कि खुद से जुड़ने का एक जरिया है। ऐसे ही योग पद्धति में ऊर्ध्वमुख पश्चिमोत्तानासन सबसे शरीर की जकड़न खोलने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने समेत कई शारीरिक स्वास्थ संबंधित समस्याओं का समाधान है।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, फील्डर की गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. गेंद रोकने के प्रयास में उनकी गर्दन में चोट लगी है. चोटिल होने के तुरंत बाद चांदीमल मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. चांदीमल का चोटिल होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है. Tue, 18 Aug 2026 11:02:19 +0530

  Videos
See all

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार हमला? | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers