Responsive Scrollable Menu

Gen-Z को ध्यान में रखकर आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145KM रेंज और रिमूवेबल बैटरी के साथ जानिए कितनी है कीमत

Gen-Z को ध्यान में रखकर आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145KM रेंज और रिमूवेबल बैटरी के साथ जानिए कितनी है कीमत

Continue reading on the app

CISCE ICSE ISC Registration 2028: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे होगा आवेदन

CISCE Board Exam 2028: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं की वर्ष 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि छात्रों को इसके लिए खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। पूरी प्रक्रिया संबंधित CISCE से संबद्ध स्कूलों के जरिए पूरी की जाएगी।

इसके साथ ही CISCE ने वर्ष 2027 में होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए Confirmation of Entries की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में 2027 और 2028 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समय रहते अपनी जरूरी जानकारी स्कूल प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।

ICSE ISC Registration 2028: छात्रों को खुद नहीं करना होगा आवेदन
CISCE की ओर से 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का काम स्कूलों के माध्यम से कराया जा रहा है। यानी छात्र सीधे पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा नहीं कर सकेंगे।

स्कूल प्रशासन छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी, विषयों और अन्य जरूरी विवरणों को CISCE के CAREERS Portal के जरिए दर्ज करेगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज समय पर स्कूल में जमा कर दें।

2027 बोर्ड परीक्षा के लिए एंट्री कंफर्मेशन शुरू
वर्ष 2027 में ICSE 10वीं और ISC 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए Confirmation of Entries की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बिना लेट फीस के स्कूल 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक छात्रों की एंट्री कंफर्म कर सकते हैं। इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ एंट्री कंफर्मेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

स्कूलों को इस दौरान छात्रों के नाम, विषय और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से जांचना होगा। किसी विवरण में गलती होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार भी किया जा सकता है।

2028 में ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें
जो विद्यार्थी वर्ष 2028 में ICSE कक्षा 10वीं या ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अभी से अपने स्कूल से संपर्क कर लेना चाहिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्कूल स्तर पर पूरी होने के कारण छात्रों के लिए अपनी जानकारी सही समय पर उपलब्ध कराना जरूरी है।

किसी भी छात्र की व्यक्तिगत जानकारी, विषय या अन्य विवरण में गलती होने पर आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इसलिए रजिस्ट्रेशन पूरा होने से पहले स्कूल से अपनी डिटेल जरूर जांच लें।

स्कूलों की क्या जिम्मेदारी होगी?
CISCE से संबद्ध स्कूलों को CAREERS Portal के जरिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्कूलों को छात्रों की जानकारी की जांच करने के साथ जरूरी होने पर सुधार संबंधी अनुरोध और दस्तावेज भी जमा करने होंगे। CISCE ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि सभी एंट्री और रजिस्ट्रेशन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 या 2028 में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी ओर से रजिस्ट्रेशन की तारीखों पर नजर रखनी चाहिए। चूंकि आवेदन प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से होगी, इसलिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें और नाम, जन्मतिथि, विषय समेत सभी जरूरी जानकारी की पुष्टि कर लें।

समयसीमा निकलने के बाद रजिस्ट्रेशन या एंट्री कंफर्मेशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए छात्रों और स्कूलों के लिए बेहतर होगा कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी कर लें।
 

Continue reading on the app

  Sports

43 घंटा चला मैच, 12 दिन के खेल में बना 1981 रन, अंतिम 'टाइमलेस टेस्ट' किस खास वजह से हुआ ड्रा?

cricket record: 1939 में डरबन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया 'टाइमलेस टेस्ट' क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा और कभी न भूलने वाला अध्याय है. बिना किसी समय सीमा के शुरू हुआ यह मुकाबला पूरे 12 दिनों तक खिंचा, जिसमें 43 घंटे से ज्यादा समय तक गेंद और बल्ले की जंग चली. दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1,981 रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है लेकिन इस ऐतिहासिक महामुकाबले का अंत किसी हार-जीत से नहीं, बल्कि एक समुद्री जहाज की सीटी से हुआ. Sun, 16 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev On Indian Politicians: बाबा रामदेव की नेताओं को सलाह! | #shorts #ramdevji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T01:45:18+00:00

Baba Ramdev News: बाबा रामदेव साफ शब्दों में कहा, "फूट डालो राज करो अभी भी चल रहा" #shorts #ramdevji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T01:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers