दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत... एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेने की दी अनुमति
Delhi High Court allows Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला एथलीटों के मातृत्व अधिकारों की रक्षा करते हुए पहलवान विनेश फोगाट को 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है. अदालत ने कुश्ती महासंघ की नई चयन नीति को 'भेदभावपूर्ण' और उसके कारण बताओ नोटिस को 'दुर्भावनापूर्ण' करार दिया. कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के कारण किसी खिलाड़ी के करियर को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता. पारदर्शिता के लिए पूरे ट्रायल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग और खेल प्राधिकरणों द्वारा स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं.
Asian Para Games 2026: बीकानेर के पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी फिर बने भारतीय टीम का हिस्सा, जापान में दिखाएंगे हुनर
Asian Para Games 2026: बीकानेर के पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी ने आगामी एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. सोनीपत में आयोजित ट्रायल में दूसरा स्थान प्राप्त कर उन्होंने लगातार तीसरी बार एशियन स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है. उनकी इस सफलता से राजस्थान में खुशी का माहौल है. प्रशिक्षक अनिल जोशी के मार्गदर्शन में तैयार हुए श्याम सुंदर अब जापान में होने वाले खेलों में भारत की झोली में पदक डालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















