Responsive Scrollable Menu

Akshay Kumar on Retirement: फिल्मों से जल्द रिटायर होने वाले हैं अक्षय कुमार? 36 के करियर के बाद कही चौंकाने वाली बात

Akshay Kumar on Retirement: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्मों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में अक्षय की ऐसी कम ही फिल्में आई होगीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। ऐसे में कुछ अटकलें शुरू हो गई कि अब अक्षय कुमार का बॉलीवुड करियर कमजोर हो गया है जिसके चलते वह रिटायर हो सकते हैं। हालांकि अब एक्टर ने खुद इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनका काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रिटायरमेंट का ख्याल उन्हें जरूर आता है, लेकिन वह कुछ ही सेकंड में गायब भी हो जाता है।

'सुबह 4 बजे रिटायरमेंट का ख्याल आता है'
इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी दिनचर्या और काम के प्रति समर्पण के बारे में बात करते हुए कहा कि अक्सर सुबह जल्दी उठते समय उनके मन में रिटायर होने का विचार आता है।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें याद आता है कि शूटिंग के सेट पर सैकड़ों लोग उनका इंतजार कर रहे हैं, वह विचार तुरंत खत्म हो जाता है। अभिनेता ने बताया कि पिछले 36 सालों से उनका यही रूटीन चल रहा है और शायद आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।

'घर बैठा तो इलेक्ट्रिशियन या डॉग वॉकर बन जाऊंगा'
रिटायरमेंट के सवाल पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह घर पर बैठ गए तो उन्हें कोई न कोई नया काम ढूंढना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि शायद वह इलेक्ट्रिशियन बन जाएं, लोगों के कुत्तों को घुमाने लगें या फिर घर के बगीचे की देखभाल करने लगें। अभिनेता का मानना है कि इन सबकी बजाय फिल्मों में काम करते रहना कहीं बेहतर है।

परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश भी की
अक्षय कुमार ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए काम से ब्रेक लेने की कोशिश की थी। हालांकि यह प्रयोग ज्यादा दिन नहीं चल सका।

अभिनेता ने बताया कि कुछ समय बाद उनके परिवार वालों ने ही उनसे पूछना शुरू कर दिया कि वह दोबारा काम पर कब लौटेंगे। यही वजह है कि अब उन्हें लगता है कि सक्रिय रहना और काम करते रहना ही उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

'रिटायरमेंट का मतलब आखिरी सांस तक नहीं होना चाहिए'
रिटायरमेंट को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वह इस शब्द को अलग नजरिए से देखते हैं।

उनका मानना है कि इंसान को जीवनभर सक्रिय रहना चाहिए और काम करते रहना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि जब तक व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम है, तब तक उसे अपने पसंदीदा काम से जुड़ा रहना चाहिए।

30 साल से ज्यादा का शानदार करियर
अक्षय कुमार ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बतौर लीड अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में वह 150 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। 'खिलाड़ी', 'हेरा फेरी', 'वेलकम', 'भूल भुलैया', 'राउडी राठौर', 'एयरलिफ्ट' और 'केसरी' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में शामिल कर दिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हालिया वर्षों में वह 'स्काई फोर्स', 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
 

Continue reading on the app

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ हिंदुओं का?

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज दो मैच:कनाडा और बोस्निया पहली बार आमने-सामने; 96 साल बाद वर्ल्ड कप में अमेरिका और पराग्वे की भिड़ंत

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। जबकि, दूसरा मैच सह-मेजबान अमेरिका और पराग्वे के बीच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। मैच-3: कनाडा और बोस्निया पहली बार आमने-सामने ग्रुप-B में शामिल कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच यह फुटबॉल इतिहास की पहली भिड़ंत होगी। सह-मेजबान कनाडा को अपने घरेलू दर्शकों के सामने स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस और फॉरवर्ड जोनाथन डेविड से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, बोस्निया की टीम अपने कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको के अनुभव के दम पर उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। FIFA रैंकिंग की बात करें तो कनाडा दुनिया की 30वें नंबर की टीम है, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम रैंकिंग में 64वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, लारेया, इस्टाक्वियो, कोन, मिलर, डेविड, लारिन। बोस्निया-हर्जेगोविना: वासिल, अहमदहोडज़िक, कातिच, राडेलिच, गाज़िबेगोविच, हजराडिनोविच, हुसेिनबासिच, ताहिरोविच, कोलासिनाक, डेमिरोविच, जेको। मैच-4: 96 साल बाद अमेरिका और पराग्वे की वर्ल्ड कप में भिड़ंत ग्रुप-D में शामिल अमेरिका और पराग्वे के बीच कुल 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में अमेरिका का पलड़ा भारी है। अमेरिका ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पराग्वे को 2 मैचों में सफलता मिली है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पूरे 96 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 1930 के पहले वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां अमेरिका ने पराग्वे को 3-0 से शिकस्त दी थी। अमेरिका की नजरें अपने स्टार विंगर क्रिस्टियन पुलिसिक और मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, पराग्वे अपने धाकड़ मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन के दम पर अमेरिकी डिफेंस को भेदने की कोशिश करेगी। वर्ल्ड रैंकिंग में अमेरिका 17वें स्थान पर है, जबकि पराग्वे 41वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: फ्रीज, फ्रीमैन, मैकेंजी, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, डेस्ट, टिलमैन, पुलिसिक, बालोगुन। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, जी. गोमेज, अल्डरेटे, अलोंसो, कुबास, डी. गोमेज, अल्मिरोन, बोबाडिला, सोसा, सनाब्रिया। Thu, 11 Jun 2026 23:44:12

  Videos
See all

Bihar News | Viral Video | JCB पर चढ़े नेता, अगले ही पल धड़ाम! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:30:36+00:00

6 lionesses roamed road together in Gir Somnath | सड़क पर निकलीं 6 शेरनियाँ, थम गई लोगों की सांसें! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:45:20+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर बड़ी खबर! | Top | Breaking News | Sonam Raghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:30:11+00:00

US Iraan War News Live: Trump को चाहिए युद्ध वाला 'Birthday Gift'? | Donadl Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers