एक और भारतीय क्रिकेटर के बेटे को मिली भारत की अंडर-19 टीम में जगह, जानिए कब और कहां खेलेगा मुकाबला
Anvay Dravid : आज यानी 11 जून (गुरुवार) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की है. इस इंडियन अंडर-19 टीम को जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए घोषित किया है. इस दौरे के लिए भारत पुरुष अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है. इस दौरे में तीन एक दिवसीय और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे. इस टीम में एक पूर्व क्रिकेटर के बेटे को भी मौका दिया गया है. ये क्रिकेटर कौन है, उसके बेटे को अब से आप खेलते हुए देख पाएंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
भारत अंडर-19 टीम में शामिल हुए द्रविड़ के बेटे
टीम इंडिया के अंडर-19 स्क्वाड में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को मौका मिला है. भारत की अंडर-19 टीम में अन्वय द्रविड़ को शामिल किया गया है. अब वो टीम इंडिया के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. अंडर-19 क्रिकेट से युवराज सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैप, विराट कोहली और शुभमन गिल, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे स्टार क्रिकेटर्स ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है.
Rahul Dravid’s son Anvay has been selected for India U19 for the Sri Lanka series. pic.twitter.com/bBXAB3EtsX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 11, 2026
अन्वय द्रविड़ के पास हुनर दिखाने का मौका
ऐसे में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ के पास भी मौका होगा कि वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अंडर-19 लेवल पर अपने खेल का हुनर दिखा सके और भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में अपने खेल के दम पर आने वाले सालों में जगह बना सकें. अब राहुल द्रविड़ भी चाहेंगे कि उनके बेटे अन्वय अपने दमदार खेल से टीम इंडिया में आने वाले सालों में खेलते हुए नजर आएं.
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का जन्म साल 2009 में हुआ था. वो इस समय 17 साल की उम्र के हैं. अन्वय एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वो विकेट के पीछे दस्तानों के साथ कमाल का प्रदर्शन लगातार कर रहे हैं. वहीं वो घरेलू क्रिकेट में बल्ले के साथ भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में चयनित किया गया है.
पिता के नक्शेकमद पर अन्वय द्रविड़
अन्वय द्रविड़ भी अपने पिता के नक्शेकमद पर चल रहे हैं. राहुल द्रविड़ ने भी भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी जगह बनाई थी. वो टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग भी करते थे. वो बल्ले के साथ-साथ विकेट के पीछे कैच पकड़ते हुए और हवा में छलांग लगाते हुए भी नजर आते थे. अब अन्वय भी अपने पिता की तरह एक सफर विकेटकीपर बल्लेबाज बनने की राह पर हैं.
कब से कब तक खेले जाएंगे मैच
इस श्रीलंका दौरे की शुरुआत 4 जुलाई से होने वाली है. वहीं इस दौरे का अंत 26 जनवरी को होगा. तीन वनडे मैच 4 से 9 जुलाई तक खेले जाएंगे. वहीं मल्टी डे मैच (चार दिवसीय मैच) 16 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक खेले जाने वाले हैं. इस दौरे पर भारत की कप्तानी यशबर्धन सिंह चौहान करने वाले हैं. वहीं उपक्तान लक्ष्य रायचंदानी को मिली है.
The Dravid Legacy continues to thrive in Indian Cricket! ????????????
— Hemant Bhavsar (@hemantbhavsar86) June 11, 2026
Rahul Dravid's younger son, Anvay Dravid, has earned his maiden India U19 call-up for the upcoming One-Day tour of Sri Lanka.
After elder brother Samit’s selection in 2024 (unfortuntely cut short by injury), the… pic.twitter.com/3pAFsnJB2V
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम
भारत पुरुष U19 वनडे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद.
भारत पुरुष U19 मल्टी-डे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (ऊपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (डब्ल्यूके), आर्यन संदेश सकपाल (डब्ल्यूके), हेमचुदेशन जे.
इंडिया अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
| क्रमांक | तारीख | मैच | समय (स्थानीय) | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 4 जुलाई 2026 (शनिवार) | पहला वनडे | सुबह 10:00 बजे | हम्बनटोटा |
| 2 | 6 जुलाई 2026 (सोमवार) | दूसरा वनडे | सुबह 10:00 बजे | हम्बनटोटा |
| 3 | 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) | तीसरा वनडे | सुबह 10:00 बजे | हम्बनटोटा |
| 4 | 13–16 जुलाई 2026 | पहला मल्टी-डे मैच | सुबह 10:00 बजे | गॉल |
| 5 | 20–23 जुलाई 2026 | दूसरा मल्टी-डे मैच | सुबह 10:00 बजे | कोलंबो |
ये भी पढ़ें : IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद मिली इंडिया ए को हार, रुतुराज गायकवाड़ की पारी भी गई बेकार
उप्र : बलिया में दोहरे हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास
उप्र : बलिया में दोहरे हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24