Responsive Scrollable Menu

क्या होता है 'डीमार्श'? भारत ने अमरीकी राजदूत को कर दिया तलब, US ने ली 3 भारतीयों की जान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले की बात स्वीकार कर ली है। अमेरिका ने कहा है कि यह जहाज ईरान से तेल ले जाने की कोशिश कर रहा था और ईरानी बंदरगाहों पर लागू अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था। भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताया है।

Continue reading on the app

जवानी कैसी भी हो, बुढ़ापा ऐसा होना चाहिए! बॉलीवुड की वो 5 हसीनाएं, जिन्होंने उम्र को ताक पर रख दिखाया ग्लैमर, कमाल का फैशन सेंस

Old Age Fashion: लंबे समय से बुढ़ापे को बेरंग और दुख परेशानियों से भरा बताया गया है. लेकिन बुढ़ापे में रंग को भरना और उम्र के साथ आने वाली परेशानियों को स्वैग के साथ अपनाना कोई बॉलीवुड की 5 हसीनाओं से सीखें.

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 60 साल बाद भारतीय खिलाड़ी, Nikhil Chaudhary की Australia T20 टीम में एंट्री।

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर निखिल चौधरी 60 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले भारत में जन्में पहले पुरुष खिलाड़ी बने जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ उसी की सरजमीं पर होने वाली श्रृंखला के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया। तीन मैच की टी20 श्रृंखला चटगांव में 17 से 21 जून तक खेली जाएगी।

चौधरी बेल्जियम में यूरो टी20 प्रतियोगिता में जेबी ब्रग्स की ओर से खेल रहे हैं जबकि हाल में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। वह शुक्रवार को ढाका में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम से जुड़ेंगे। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड के हवाले से ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने कहा, ‘‘चयन समिति बीबीएल में उनकी फॉर्म से प्रभावित थी विशेषकर पिछले सत्र में जिसके कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निखिल को बांग्लादेश में बहुमूल्य अनुभव मिलेगा और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलने के दावेदार हैं।’’

वेबसाइट ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेले हैं जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं लेकिन 1960 के दशक (जब गुजरात में जन्मे लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स ने 1964 के कलकत्ता टेस्ट में हिस्सा लिया था) के बाद से भारत में जन्मा कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है।’’ पुणे में जन्मीं लिसा स्थालेकर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला क्रिकेट खेला है और उनकी गिनती दुनिया की दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने 2003 में पदार्पण किया और 2013 तक सभी प्रारूपों में खेलीं। तीस साल के चौधरी आस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं लेकिन स्थाई रहवासी होने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पात्रता को पूरा करते हैं।

दिल्ली में जन्मा यह खिलाड़ी भारत में पंजाब के लिए भी 14 लिस्ट ए मैच खेल चुका है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा।

Thu, 11 Jun 2026 16:12:36 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : किसान परिवार को फडणवीस सरकार की मदद #maharashtra #FadnavisHelpsFarmer #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T10:45:29+00:00

Durgapur TMC News : दुर्गापुर में TMC नेता पर फेंके गए अंडे | Breaking News | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T10:45:04+00:00

Breaking News: तेल टैंकर हादसा या हमला? ओमान तट पर 3 भारतीय नाविक लापता | West Asia #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T10:47:34+00:00

घुसपैठ और तस्करी पर वार! भारत ने लॉन्च की एंटी-ड्रोन दीवार योजना | Border Security | Anti Drone #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T10:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers