Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 682 ग्राम गांजा जब्त किया और एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और अटैची की तलाशी ली जिसमें गांजे के 10 पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपू उर्फ देव रजक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गुरुवार को भी पुलिस ने की थी कार्रवाई

बता दें कि पुलिस ने यह लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया है। इससे पहले गुरुवार को भी जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 किलो 184 ग्राम गांजा जब्त किया था। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5.59 लाख रुपये बताई गई है।

Continue reading on the app

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी के बीच बिजली के 3 पोल चोरी, दिनदहाड़े हाइड्रा से उठाकर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर शहर में बिजली और दूसरी सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच बापू नगर इलाके में काम के लिए रखे गए तीन विद्युत पोल चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुई और चोर भारी मशीन की मदद से पोल लेकर निकल गए। घटना के बाद साइट इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी है। CCTV फुटेज में हाइड्रा और लोडिंग वाहन के साथ कुछ लोग नजर आए हैं।

ठेकेदार अमित सिंह परिहार की टीम विद्युत वितरण कंपनी के लिए 11 केवी फीडर का काम कर रही है। बापू नगर की साइट पर तीन एचबीएम पोल और आरएस-जॉस्ट साइट पर लगाए जाने वाले पोल रखे हुए थे। साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर जब मौके पर पहुंचे तो वहां पोल दिखाई नहीं दिए। पहले आसपास तलाश की गई, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो CCTV फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने के बाद पता चला कि पोल किसी छोटे वाहन से नहीं, बल्कि हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन की मदद से उठाकर ले जाए गए।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच चोरी से मचा हड़कंप

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग-अलग इलाकों में लाइन, फीडर और दूसरे काम किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण सामग्री और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा भी अहम हो जाती है। बापू नगर में हुई इस चोरी ने साइट पर रखी सामग्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन विद्युत पोल वजन और आकार में काफी बड़े होते हैं। ऐसे पोल को हाथ से उठाकर ले जाना संभव नहीं है। CCTV में जिस तरह हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि पोल उठाने के लिए पहले से किसी भारी वाहन और मशीन का इंतजाम किया गया था। घटना की यह बात पुलिस की जांच में अहम मानी जा रही है।

दरअसल साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर ने चोरी को लेकर चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन दिया है। शिकायत के साथ CCTV फुटेज की जानकारी भी पुलिस को दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोल कब साइट से उठाए गए और उन्हें किस रास्ते से ले जाया गया। आसपास के दूसरे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच में मददगार हो सकती है।

लोडिंग वाहन से पोल ले जाते दिखे संदिग्ध

वहीं CCTV फुटेज में कुछ लोग हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन के जरिए भारी-भरकम विद्युत पोल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ, वह किसके नाम पर है और घटना के समय उसे कौन चला रहा था। इससे पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में मदद मिल सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत नई दिल्ली में सोमवार से हो रही है. प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त तैयारी की गई है. ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने कहा है कि उनका लक्ष्य देश के लिए पोडियम फिनिश करना है. Sun, 16 Aug 2026 14:47:04 +0530

  Videos
See all

Chandigarh Protest News LIVE: पंजाब बंद के ऐलान होते ही कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन तेज!| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:35:16+00:00

Indonesia Earthquake:इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही! धरती कांपी, मची अफरा-तफरी! Indonesia Earthquake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers