देहरादून परेड ग्राउंड छावनी में तब्दील, चार सेक्टर और दो कॉर्डन में बंटा सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कसी कमर
Uttarakhand News: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए राजधानी देहरादून पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो चुकी है. आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मुख्य राज्य स्तरीय समारोह परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाना है. इस पावन अवसर पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राज्य के कई विशिष्ट महानुभाव, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शिरकत करेंगे. इसी के मद्देनजर देहरादून के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड ग्राउंड का दौरा किया. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर की जा रही तमाम प्रशासनिक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद तमाम अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए.
अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद भर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना था. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और गैर-सरकारी संस्थानों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों की पूरी सूची तैयार रखें. इसके साथ ही कार्यक्रमों में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों और जुटने वाली संभावित भीड़ का सटीक आकलन कर उसी हिसाब से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करें.
भीड़भाड़ वाले इलाकों और सीमाओं पर कड़ा पहरा
जनपद की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों और अधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इन सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर बम निरोधक दस्ते यानी बीडीएस और श्वान दल यानी डॉग स्क्वाड के जरिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त जनपद से सटी सभी अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर सुरक्षा नाके कड़े कर दिए गए हैं. शहर के अंदर आने वाले सभी मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी तलाश ली जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
परेड ग्राउंड बनेगा जीरो जोन, आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी और चाक-चौबंद रखी गई है. कार्यक्रम के दौरान मुख्य स्थल के चारों ओर के पूरे इलाके को जीरो जोन घोषित किया गया है. इस तय दायरे में किसी भी तरह के भारी और हल्के वाहनों, ठेलियों तथा रेहड़ियों के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा कमान पुलिस अधीक्षक अपराध को सौंपी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल को चार प्रमुख सेक्टरों और दो मजबूत सुरक्षा कॉर्डन में बांटा गया है. इन सभी सेक्टरों और कॉर्डनों की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जिनके साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा.
ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की पुख्ता व्यवस्था
कार्यक्रम में शिरकत करने वाले विशिष्ट अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं. आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शहर में एक सुगम और प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है और आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है. वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के लिए चिन्हित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. समारोह के शांतिपूर्ण समापन तक सभी थाना क्षेत्रों में लगातार मोबाइल पुलिस पार्टियां गश्त करती रहेंगी. पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण और अपराध को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा तैयारियों की खुद लगातार समीक्षा करें और किसी भी कमी को तुरंत दूर कराएं.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे उत्तराखंड पुलिस के 14 कर्मी, CM ने दी शुभकामनाएं
Independence Day Special: 15 अगस्त की फोटो-रील्स शेयर करते हुए लिखें देशभक्ति से भरे ये कैप्शन, जो भर देंगे आपमे जोश
Independence Day Special: भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. ये दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, इस दिन देशभर में तिरंगा फहराने के साथ-साथ राष्ट्रगान गया जाता है. इतना नहीं आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीरों को याद किया जाता है. अगर आप इस विशेष मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और रील्स के साथ देशभक्ति से जुड़ा कैप्शन खोज रहे हैं तो यहां पर आपके लिए बेहतरीन कैप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी फोटो रील के साथ शेयर कर सकते हैं.
तिरंगे वाली फोटो के साथ लिखें ये कैप्शन
अगर आप हाथ में तिरंगा लेकर फोटो के साथ कैप्शन लिखना चाहते हैं, इसके लिए आप इन लाइन को लिख सकते हैं. 'तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, करोड़ों भारतीयों की शान है.' इसके अलावा 'दिल में हिंदुस्तान, हाथ में तिरंगा और चेहरे पर गर्व' भी तस्वीर के साथ शानदारर लगेगा.
अगर आप छोटा और आसान कैप्शन चाहते हैं तो 'तिरंगा मेरी पहचान, भारत मेरा अभिमान' लिख सकते हैं. वहीं 'जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस मिट्टी पर नाज है' देशभक्ति वाले कैप्शन के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं.
देशभक्ति का जज्बा दिखाने वाले छोटे कैप्शन
सोशल मीडिया पर कई बार लंबे कैप्शन के बजाय छोटी और दमदार लाइन ज्यादा बढ़िया लगती है. ऐसी पोस्ट के लिए आप लिख सकते हैं, 'मेरा देश, मेरी शान, मेरा हिंदुस्तान.' इसके अलावा आप 'भारत की मिट्टी से रिश्ता सबसे खास है.' भी कैप्शन दे सकते हैं.
वहीं, अगर आपकी फोटो या रील में तिरंगा लहरा रहा है तो 'लहराता रहे तिरंगा, बढ़ता रहे हिंदुस्तान' लिखा जा सकता है. वहीं 'आजादी की कीमत समझो, इसे सिर्फ जश्न मत समझो' देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने वाला अच्छा मैसेज बन सकता है.
शहीदों को याद करने वाले भावुक कैप्शन
स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न का दिन नहीं है, बल्कि उन वीरों को याद करने का दिन भी है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था. ऐसी पोस्ट के साथ आप लिख सकते हैं, 'जिन्होंने देश के लिए अपना आज दिया, उन्हीं की वजह से हमारा आज आजाद है.'
एक और कैप्शन है, 'उन वीरों को सलाम, जिनकी कुर्बानी से तिरंगा आज शान से लहराता है.' अगर आप शहीदों की फोटो या स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, उसके साथ 'आजादी हमें विरासत में नहीं, बलिदानों के बाद मिली है' कैप्शन लिख सकते हैं.
दोस्तों और परिवार के साथ पोस्ट के लिए कैप्शन
अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्त या फैमिली ग्रुप में फोटो शेयर कर रहे हैं तो कैप्शन थोड़ा मजेदार और खुशी वाला हो सकता है. जैसे 'साथ अपनों का, हाथ में तिरंगा और दिल में देशप्रेम' एक अच्छा ऑप्शन है. इसी तरह 'आजादी का जश्न अपनों के साथ, हिंदुस्तान के नाम' भी लिखा जा सकता है.
बच्चों की तिरंगे के साथ फोटो के लिए 'आज के बच्चे, कल के भारत की उम्मीद' या 'छोटे कदम, बड़े सपने और दिल में हिंदुस्तान' जैसे कैप्शन यूज किए जा सकते हैं.
Instagram Story के लिए ये कैप्शन हैं सबसे खास
अगर आप Instagram Story पर स्वतंत्रता दिवस की फोटो, वीडियो या तिरंगे की तस्वीर लगा रहे हैं, तो छोटी लाइन ज्यादा अच्छे लगेंगी. जैसे 'वतन से बढ़कर कुछ नहीं', 'भारत मेरा गर्व है', 'तिरंगा दिल में बसता है', 'आजादी का जश्न, देश के नाम' और 'मिट्टी से मोहब्बत, हिंदुस्तान से प्यार'.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








