Responsive Scrollable Menu

Astrology Tips: कुंडली में सूर्य को करें मजबूत, Job-Promotion में आ रही हर बाधा होगी दूर

हिंदू धर्म भानु सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली दोष दूर हो जाते हैं। सप्तमी तिथि सूर्य देव को समर्पित है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से अंधकार को दूर कर देते हैं। 
अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, समाज में मान-सम्मान, उच्च पद और अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव के विधि अनुसार अर्घ्य दें, जिससे आपके जीवन के सभी संकटों का नाश हो जाएगा।

सूर्य से जुड़े शुभ-अशुभ प्रभाव
अगर आपकी कुंडली में सूर्य देव के कमजोर हैं, तो ऐसे जातक को वर्कप्लेस पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, मेहनत का क्रेडिट नहीं मिलता और कारोबार में बाधाएं आती हैं। जब सूर्य मजबूत होते हैं, तो व्यक्ति में लीडरशिप क्वालिटी आती है। वहीं, सरकारी नौकरी के योग बनते हैं और कारोबार में सही फैसले लेने की समझ आ जाती है।

सही तरह से अर्घ्य देने की विधि
 - इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें और फिर साफ वस्त्र धारण कर सकते हैं। 

 - अर्घ्य को हमेशा तांबे के लोटे से देना शुभ माना जाता है। इसलिए भूलकर भी स्टील, प्लास्टिक या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल न करें।

 - तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर। इसमें थोड़ा-सा लाल चंदन, कुमकुम, अक्षत और लाल रंग के फूल डालें। अगर बिजनेस में सफलता चाहते हैं, तो जल में थोड़ी मिश्री भी मिलाएं।

 - इसके बाद सूर्य देव के सामने खड़े होकर लोटे को अपने दोनों हाथों से पकड़ें। फिर हाथ को सिर से ऊपर तक ले जाएं। धीरे-धीरे जल को चढ़ाएं।

 - इस बात का ध्यान रखें कि जल चढ़ाते समय आपकी नजर सीधे सूर्य पर नहीं, बल्कि गिरती हुई जल धारा के बीच आने वाली सूर्य की किरणों पर होनी चाहिए।

इन मंत्रों का जप करें

 - जब आप जल अर्पित करें, तो ॐ सूर्याय नमः या ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करें। अर्घ्य पूरा होने के बाद उस स्थान पर क्लॉकवाइज तीन बार परिक्रमा करें और गिरे हुए जल को अपने माथे और आंखों पर जरुर लगाएं।

 - पूजा की आखिरी में भगवान सूर्य की भाव के साथ आरती करें।

 - इस बात का ध्यान भी रखें कि, जब आप जल अर्पित करें, तो जल की बूंदें आपके पैरों पर न पड़ें। इसके लिए आप कोई गमला या थाली रख सकते हैं या फिर उस जल को बाद में पौधे को जड़ में डाल सकते हैं। 

Continue reading on the app

Horoscope 07 June 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

परिश्रम का फल मिलेगा, अच्छा महसूस होगा। आर्थिक समस्या से मुक्ति का दिन है। वाद-विवाद और मन में अशांति। अनैतिक और अवैध कार्यों से बचें।

वृष

प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने दम पर ही कुछ नया कर दिखाएंगे। दूसरों की गलती और आरोप आप पर।

मिथुन

जरूरी काम पूरे होंगे-धन लाभ भी होगा। जरूरी काम जल्दी-जल्दी निपटा लें। अपने दम पर ही कुछ नया कर दिखाएंगे। आपकी विनम्रता यश भी देगी, सफलता भी।

कर्क

मन की अंशात स्थिति शांत होगी। लाभ और विजय आज आपके भाग्य में है। अकारण शत्रु पैदा होंगे, अनावश्यक विवाद भी। परिश्रम का सुपरिणाम प्रसन्नता देगा।

सिंह

अप्रिय घटना और ऐसा ही समाचार मिल सकता है। जरूरतमंदों की सहायता का सौभाग्य मिलेगा। नई जिम्मेदारी के साथ नई पहचान मिलेगी। रोजगार व्यवसाय में प्रशंसा मिलेगी।

कन्या

आचरण में संयम बरतने की जरूरत है। विदेशों से आयात-निर्यात करने पर लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। अधिकतर समय सामान खरीदने में बीतेगा।

तुला

व्यवसाय परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं। यात्रा जारी रह सकती है। चाहकर भी कार्य न होने का दुःख होगा। विशेष लोगों से भेंट के लिए आना या जाना।

वृश्चिक 

व्यवसाय के क्षेत्र में नए सम्पर्क। चोरी और विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ।

धनु

धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। निर्णय पर दृढ़ रहें, भटकाव संभव। नौकरी में बदलाव करने के संकेत मिलेंगे। आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

मकर 

परेशानियां दूर होगी, भाग्योदय होगा। नए व्यापारिक संबंध, लाभ के सौदे। स्वास्थ्य में सुधार से प्रसन्नता। कारण-अकारण चिंता एवं परेशानी।

कुंभ

अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढ़ ही लेंगे। दूसरों के द्वारा, किए गये कार्यों का श्रेय भी आपको मिलेगा। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के झगड़ों से दूर ही रहें।

मीन

आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। आप सही दिशा में आगे की ओर बढ़ रहे हैं। मनोकामनाएं पूरी होगी। अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने की खुशी।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का फिर होगा अपने सबसे बड़े ‘दुश्मन’ से सामना! पाकिस्तान ने टीम में चुना

Vaibhav Sooryavanshi vs Ali Raza: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के दौरान एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का सामने अपने पुराने दुश्मन से हो सकता है, जो उन्हें काफी परेशान करता है. Wed, 10 Jun 2026 23:33:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Congress का वो 'भेदी'..जिसने Meenakshi Natrajan के साथ 'खेला' कर दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T22:15:40+00:00

Protesters damage property and and hurl bricks at police in north west Belfast. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T21:45:27+00:00

Police fire water cannon at crowds on outskirts of Belfast. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T22:00:22+00:00

News Ki Pathshala | Jawaharlal Nehru युग की गलतियां... PM Modi ने किन फैसलों से बदली देश की दिशा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T22:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers