Responsive Scrollable Menu

इंडियन टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद 3 भारतीय लापता, भारत का कड़ा रुख, US राजनयिक तलब

Iran America Conflict: ओमान तट के पास बुधवार (10 जून) को एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से तीन अभी भी लापता हैं. इस घटना पर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताते हुए हमले की कड़ी निंदा की है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले ही पलाऊ के झंडे वाले एक अन्य जहाज पर भी हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय सवार थे.

The post इंडियन टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद 3 भारतीय लापता, भारत का कड़ा रुख, US राजनयिक तलब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

“मैं सबसे बड़ा सौभाग्य मानता हूं..” NDA की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, जानें कार्यकाल के 12 साल होने पर क्या-क्या बोले

देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में देश भर से बीजेपी के बड़े नेता, एनडीए के सहयोगी दलों के नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के सीनियर पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

आयोजित एनडीए बैठक में सहयोगी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी का विशेष सम्मान किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित नेताओं ने मोदी सरकार के अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बैठक को संबोधित किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आप सभी ने आज का दिन मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, मैं आभारी हूं। ‘चरैवेति-चरैवेति’ मंत्र का जाप करते हुए, इस राजनीतिक सफर में इतने उतार-चढ़ाव देखते हुए, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन यह पड़ाव भी आएगा। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने का मौका मिला, इसे मैं अपना सबसे बड़ा सौभाग्य मानता हूं। आपने इस मौके पर मुझे सम्मानित किया है, इतना सम्मान दिया है, जिसके लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं।

हमने हमेशा देश के भरोसे को मजबूत किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 2014 से पहले के कई दशक बहुत अधिक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे। देश को इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब देश के लोग भी एक स्थिर सरकार का काम देख रहे हैं और उसकी फैसला लेने की क्षमता के मुरीद हैं। आज मैं देश की महान जनता को नमन करता हूं और जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जब 2014 में एनडीए जीता था, तो मैंने कहा था कि आज देश के आम आदमी में एक नई उम्मीद जगी है। इस उम्मीद को बचाए रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। कांग्रेस के धोखे के बाद देश के लोगों ने हम पर भरोसा किया था। मुझे आज संतोष है, गर्व है कि एनडीए परिवार के तौर पर हमने हमेशा देश के भरोसे को मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार की पिछले 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि देश कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली से बाहर निकलकर विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में निराशा, बेबसी और हीन भावना का माहौल पैदा किया। लोगों को यह विश्वास दिलाया गया कि भारत में विकास की गति हमेशा धीमी ही रह सकती है और तेज़ प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने ने कहा कि उस दौर में धीमी आर्थिक वृद्धि को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ जैसे शब्दों से परिभाषित किया गया, जबकि यह वास्तव में कांग्रेस की नीतियों, कार्यशैली और शासन की विफलताओं का परिणाम था। उन्होंने कहा कि उस समय न सुशासन था, न स्पष्ट नीतियां, न मजबूत संकल्प और न ही निर्णय लेने की क्षमता।

स्पष्ट नीयत और निर्णायक नेतृत्व से मिली विकास को रफ्तार: पीएम मोदी

पीएम मोदी कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार एनडीए सरकार बनी, तब देश ने तेज़ विकास और प्रभावी शासन की एक झलक देखी थी। हालांकि, वर्ष 2004 में कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद देश फिर से राजनीतिक अस्थिरता और बड़े-बड़े घोटालों के दौर में चला गया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि उस अवधि में विकास की गति प्रभावित हुई और देश को हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करना पड़ा। आगे उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में एनडीए सरकार बनने के बाद देश की दिशा और दशा दोनों बदलीं। उन्होंने कहा कि देश ने अनुभव किया कि जब स्पष्ट नीयत, मजबूत नीति और निर्णायक नेतृत्व एक साथ काम करते हैं, तो विकास की रफ्तार किस तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। उन्होंने इसे पिछले 12 वर्षों में देश की प्रगति और उपलब्धियों का आधार बताया।

अब राज्यों के बीच एक नए तरह के हेल्दी कॉम्पिटिशन का समय: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे साथी नागरिकों की भागीदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ये 12 साल सरकार और समाज के बीच साझेदारी का जश्न मनाने के रहे हैं। पिछले 12 सालों में, मैंने देश से जो भी सहयोग मांगा है, लोगों ने पूरे दिल से दिया है। जब मैंने सफाई की अपील की, तो पूरा देश आगे आया, जब मैंने देश से डिजिटल पेमेंट अपनाने की अपील की, तो भारत रियल-टाइम ट्रांजैक्शन में दुनिया में सबसे आगे निकल गया, कोविड महामारी के दौरान, जब मैंने एकता की अपील की, तो देश एकजुट हुआ और मिलकर उस महामारी का सामना किया।

उन्होंने कहा, जनता ने हमें कभी निराश नहीं किया। आने वाले समय में भी हमें इसी जनता के भरोसे और जनता की भागीदारी के साथ आगे बढ़ना है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ हमारा मंत्र रहा है। सबका प्रयास ही एक विकसित भारत बनाने के पीछे की असली एनर्जी है। अब राज्यों के बीच एक नए तरह के हेल्दी कॉम्पिटिशन का समय है। भारत की तरक्की राज्यों की ऐसी ही तरक्की से आएगी। आइए हम अगले दशक को सिर्फ उपलब्धियों का नहीं बल्कि बेहतरीन दशक बनाएं।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Breaking News: शोहदे से परेशान नाबालिग ने लगाई फांसी! आखिर क्या है पूरा मामला? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T19:30:28+00:00

Fake Degree Scam Exposed: कानपुर से लंदन तक 'फर्जी डिग्री' का खेल! Kanpur To London Connection #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T20:00:39+00:00

US President Donald Trump says US will hit Iran 'hard' again | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T20:00:38+00:00

Major Gaurav Arya: ईरान ने जारी किया MQ9 ड्रोन मार गिराने का वीडयो | #Afghanistanvspak #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T19:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers