Responsive Scrollable Menu

Pew Research Survey 2026: दुनिया में कैसी है भारत की साख? प्यू रिसर्च के 36 देशों के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

वैश्विक थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने 36 देशों में भारत की वैश्विक छवि, कूटनीतिक प्रभाव और पड़ोसी देशों की धारणा को लेकर व्यापक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। फरवरी से मई 2026 के बीच 42 हजार से ज्यादा उत्तरदाताओं के बीच किए गए इस सर्वे के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 45 फीसदी लोगों का नजरिया भारत के प्रति सकारात्मक है, जबकि 41 फीसदी लोग प्रतिकूल दृष्टिकोण रखते हैं।

एशिया और अफ्रीका के कई देशों में भारत की लोकप्रियता बेहद मजबूत बनी हुई है, जबकि यूरोप और लैटिन अमेरिका में राय मिली-जुली दर्ज की गई है।

​श्रीलंका में भारत की जबरदस्त साख, पाकिस्तान सबसे बड़ा विरोधी 
सर्वे के अनुसार, भारत को सबसे अधिक पसंद करने वाले देशों में पड़ोसी मुल्क श्रीलंका शीर्ष पर है, जहां 79 फीसदी लोगों ने भारत के पक्ष में सकारात्मक राय दी है और 63 फीसदी लोग भारत को अपना सबसे अहम सहयोगी मानते हैं।

आर्थिक संकट के दौरान भारत द्वारा दी गई 7.5 अरब डॉलर से अधिक की मदद को इस सकारात्मक बदलाव का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके विपरीत, पाकिस्तान में 91 फीसदी लोगों की राय भारत के प्रति नकारात्मक है और केवल 7 फीसदी लोगों ने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया है। पाकिस्तान में 43 फीसदी लोग भारत को अपना सबसे बड़ा भू-राजनीतिक खतरा मानते हैं।

​बांग्लादेश और मलेशिया में तल्खी, अन्य एशियाई देशों में मजबूत पकड़ 
भारत के पड़ोस में राजनीतिक उथल-पुथल का असर भी जनता की राय पर साफ दिखा है। शेख हसीना सरकार के पतन और शरण के मुद्दे के बाद बांग्लादेश में 51 फीसदी लोगों ने भारत के प्रति प्रतिकूल राय रखी है, जबकि 42 फीसदी का रुख सकारात्मक है। 2024 में चले 'इंडिया आउट' अभियान के बाद मलेशिया में 58 फीसदी लोगों का रुख नकारात्मक दर्ज किया गया।

हालांकि, जापान में 55 फीसदी, सिंगापुर में 51 फीसदी, इंडोनेशिया में 50 फीसदी और थाईलैंड में 55 फीसदी लोग भारत को सकारात्मक नजरिए से देखते हैं। इसके अलावा ब्रिटेन (71%), केन्या (71%) और जर्मनी (63%) में भी भारत की साख काफी मजबूत पाई गई है।

​अमेरिकी जनता में बंटी राय, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स का अलग रुख 
अमेरिका में भारत की छवि को लेकर जनता दो हिस्सों में बंटी नजर आती है। सर्वे के मुताबिक, 45 फीसदी अमेरिकी भारत के प्रति अनुकूल रुख रखते हैं, जबकि 50 फीसदी की राय प्रतिकूल है। राजनीतिक आधार पर देखें तो डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में 50 फीसदी लोग भारत को सकारात्मक मानते हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों में यह आंकड़ा 42 फीसदी है।

वैश्विक प्रभाव के सवाल पर 54 फीसदी अमेरिकियों का मानना है कि हाल के वर्षों में भारत का वैश्विक दबदबा जस का तस बना हुआ है, जबकि 30 फीसदी ने माना कि भारत का प्रभाव पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।

​वैश्विक शक्तियों और खतरों को लेकर भारत-पाक में गहरा अंतर 
सर्वे में दोनों देशों के बीच आपसी अविश्वास की खाई भी उजागर हुई है। भारत में 54 फीसदी वयस्क पाकिस्तान को और 21 फीसदी चीन को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। वहीं, भारत के सबसे बड़े सहयोगी के रूप में 36 फीसदी भारतीयों ने रूस और 16 फीसदी ने अमेरिका का नाम लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान में 75 फीसदी जनता चीन को अपना सबसे महत्वपूर्ण मित्र मानती है, जबकि मात्र 15 फीसदी लोग अमेरिका को लेकर सकारात्मक राय रखते हैं।

Continue reading on the app

Leap India Share 9% गिरकर 145.10 रुपये पर बंद हुआ, BSE पर 166 पर हुई थी लिस्टिंग

लीप इंडिया लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबार के पहले दिन बढ़त के साथ सूचीबद्ध होने के बाद अंत में अपने निर्गम मूल्य 159 रुपये से करीब नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई में शेयर ने 166 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 4.40 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, यह बढ़त बरकरार नहीं रह पाया और 8.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 145.10 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 10 प्रतिशत टूटकर 143.10 रुपये पर आ गया था। एनएसई में शेयर 4.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में 8.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 144.93 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,392.18 करोड़ रुपये रहा। आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी परिसंपत्तियां साझा करने वाली कंपनी लीप इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 8.38 गुना अभिदान मिला था। इस 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 151-159 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्जों के पुनर्भुगतान या समय से पहले भुगतान के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले दिव्यांगजन | #shorts #viralvideo #viralnews #news #shortvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:00:16+00:00

Akhilesh Yadav Speech | संविधान की रक्षा करनी होगी- अखिलेश यादव ! Samajwadi Party | Constitution #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers