Atta Storage Tips: बारिश में आटा हो जाता है खराब? मानसून में ऐसे करें स्टोर, घुन और कीड़ों से रहेगा सुरक्षित
Atta Storage Tips in Monsoon: बारिश की रिमझिम फुहारें मौसम को खुशनुमा तो बना देती हैं, लेकिन किचन में रखे राशन के लिए बड़ी आफत खड़ी कर देती हैं. खासकर मानसून में हवा की नमी आटे को तेजी से खराब करती है, जिससे उसमें घुन और कीड़े पनपने लगते हैं. अगर आप भी बरसात के दिनों में आटे के खराब होने से परेशान हैं, तो बस कुछ छोटी-छोटी सावधानियां और सही स्टोरेज के तरीके अपनाकर अपने आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं.
Gardening Tips: सूख गया गुलाब का पौधा? उखाड़कर फेंकने से पहले करें ये काम, कुछ ही हफ्तों में फिर खिलेंगे फूल
Rose Plant Care: घर की बालकनी या गार्डन में लगा गुलाब का पौधा जब सूखने लगे या उसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगें, तो उसे उखाड़कर फेंकने के बजाय कुछ आसान घरेलू तरीकों से फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है. ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर के अनुसार, सूखते गुलाब को बचाने के लिए सबसे पहले उसकी सूखी व काली पड़ चुकी टहनियों की सफाई (प्रूनिंग) करें ताकि नई शाखाएं निकल सकें. इसके बाद गमले की सख्त मिट्टी को हल्का-सा ढीला (गुड़ाई) करके उसमें वर्मी कम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं ताकि जड़ों को पोषण मिले. ध्यान रखें कि पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें, सिर्फ मिट्टी सूखने पर ही सिंचाई करें क्योंकि ज्यादा नमी से जड़ें सड़ने लगती हैं. इसके साथ ही पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 5 से 6 घंटे की अच्छी धूप और ताजी हवा मिल सके; इन आसान उपायों से सूखा हुआ पौधा कुछ ही हफ्तों में दोबारा कलियों और फूलों से भर जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








