Responsive Scrollable Menu

19 की उम्र में घर से भागकर की शादी, टूटा रिश्ता, दूसरी शादी भी नहीं चली, अब राम चरण की बहन ने बयां किया दर्द

Srija Konidela Marriage Heartbreaking Story: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी की बेटी और एक्टर राम चरण (Ram Charan) की बहन श्रीजा कोनिडेला (Srija Konidela) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों को लेकर खुलकर बात है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए रिलेशन में आए उतार-चढ़ाव, डाइवोर्स और मेंटल स्ट्रगल को अपनी दुख बयां किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह खुद को पूरी तरह दर्द और फेलियर से जोड़कर देखने लगी थीं, लेकिन अब उन्होंने उस सोच से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है.

श्रीजा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्या बताया

हाल ही में श्रीजा कोनिडेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने मेंटल स्ट्रगल के साथ-साथ सेल्फ डिस्कवरी के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब वह मेंटली स्ट्रगल कर रही थी तब उन्होंने एक सेल्फ-डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल हो गई. इससे वह करीब 15 महीने जुड़ी रहीं. इससे उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया.

वीडियो में श्रीजा ने माना किया कि लंबे समय तक वह खुद से यही सवाल पूछती रहीं कि आखिर उन्हें इतने चैलेंज का सामना क्यों करना पड़ा रहा  है. उन्हें लगता था कि लाइफ बार-बार उनकी परीक्षा ले रही है. उन्होंने कहा कि वह अक्सर यह सोचती थीं कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है कि  जिसकी वजह से उन्हें लगातार दुख-दर्ज और परेशानियों का समना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे बताया कि टाइम के साथ उन्हें एहसास होने लगा था कि लाइफ में परेशानियों से लड़ने की ताकत किसी और के पास नहीं बल्कि खुद उनके हाथ में हैं. इसी सोच के साथ वह आगे बढ़ीं. जिससे उन्हें इन परेशानियों से लड़ने में मदद मिली.

श्रीजा कोनिडेला ने 19 साल की उम्र में की भागकर शादी

श्रीजा कोनिडेला की पर्सनल लाइफ की कई बार चर्चा में रही है. उन्होंने साल 2007 में 19 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ भागकर शादी की थी. इन दोनों ने हैदराबाद के एक मंदिर में परिवार को बता बिना शादी कर ली थी. उस समय इस मामले ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी. शादी के एक साल बाद 2008 में ये कपल एक बेटी के माता-पिता बना. हालांकि शादी की शुरुआत में सब कुछ ठाक रहा. लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरने लगे, उनके रिलेशन में दिक्कतें आना शुरू हो गईं और श्रीजा ने अपने पति और ससुराल वालों पर टॉर्चर करने का आरोल लगा दिया था. इसके बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया. श्रीजा से तलाक के बाद शिरीष भारद्वाज ने पॉलिटिक्स में कदम रखा और बाद में दूसरी शादी भी की. साल 2019 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें: 'मेरी मां का अफेयर...' एक्ट्रेस पर पति ने कैरक्टर खराब होने का लगाया आरोप, छीन लिए बच्चे, बयां किया दर्द

श्रीजा ने 2016 में की थी दूसरी शादी

श्रीजा ने शिरीष भारद्वाज से तलाक लेने के बाद बाद दूसरी शादी की. साल 2016 में उन्होंने एक्टर कल्याण देव से शादी की. जानकारी के अनुसार, कल्याण उनके बचपन के फ्रेंड भी बताए जाते हैं. हालांकि यह शादी फैमिली की रजामंदी से हुई थी. पहली शादी की तरह शुरुआत में दोनों के बीच सबकुछ नॉर्मल था. लेकिन कुछ साल बाद दोनों के रिलेशन में दरार की खबरें सामने आने लगीं. इसके बाद साल 2022 मेंं दोनों के अलग होने की खबर आने लगीं. इसके बाद कल्याण देव ने सोशल मीडिया के जरिए तलाक की पुष्टि कर दी. इस तरह श्रीजा की बदकिस्मती से दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हो सकी. जब श्रीजा की बार-बार शादी टूटने लगी इससे वह बहुत परेशान हो गई और मेंटली डिस्टर्ब रहने लगीं.

कौन हैं श्रीजा कोनिडेला?

श्रीजा कोनिडेला इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी की सबसे छोटी बेटी और ग्लोबल स्टार राम चरण की बहन हैं. उनका जन्म 1988 में हुआ था. श्रीजा अपने पिता और भाई की तरह फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं. हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. हालिया वीडियो के जरिए श्रीजा ने यह साफ किया कि उन्होंने बीते सालों में जो दुख-दर्द झेला था, उससे निकल चुकी हैं. इसके साथ वही वह अपनी लाइफ को नए नजरिए से देख रही हैं.

ये भी पढ़ें: CJP के जवाब में एल्विश यादव ने लॉन्च की 'खरगोश जनता पार्टी', जानिए क्या है पूरा मामला

Continue reading on the app

राज्यसभा सभापति ने मंजूर किया सुष्मिता देव का इस्तीफा,ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सियासी गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) की सदस्यता से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद विपक्षी खेमे और …

The post राज्यसभा सभापति ने मंजूर किया सुष्मिता देव का इस्तीफा,ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का फिर होगा अपने सबसे बड़े ‘दुश्मन’ से सामना! पाकिस्तान ने टीम में चुना

Vaibhav Sooryavanshi vs Ali Raza: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के दौरान एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का सामने अपने पुराने दुश्मन से हो सकता है, जो उन्हें काफी परेशान करता है. Wed, 10 Jun 2026 23:33:00 +0530

  Videos
See all

BBC cancels Doctor Who Christmas special. #DoctorWho #RussellTDavies #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T19:00:04+00:00

India Rising Global Power: दुनिया में बढ़ा भारत का मान, PM Modi की वैश्विक पहचान और हुई मजबूत! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T19:00:34+00:00

India Pakistan News: अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी खबर..आतंकियों पर कड़ी नजर! | Amarnath Yatra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T18:31:56+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi ने रिकॉर्ड तोड़ा... विपक्ष को सदमा लगा ? | PM Modi Breaks Nehru Record #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T18:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers