Hyundai Creta N Line खरीदने वालों को झटका! जून 2026 में बढ़ीं कीमतें, जानें नया रेट
अगर आप Hyundai Creta N Line खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने जून 2026 से इसके कई वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जबकि कुछ एंट्री-लेवल मॉडल्स को बंद भी कर दिया गया है. नई कीमतों के साथ क्या अब भी यह सबसे वैल्यू-फॉर-मनी स्पोर्टी SUV है? जानिए फीचर्स, माइलेज, सेफ्टी और पूरी प्राइस लिस्ट की हर जरूरी जानकारी.
RSS मुख्यालय,महाराष्ट्र CM दफ्तर,मुंबई-पुणे मेयर ऑफिस उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल, महाराष्ट्र में जांच एजेंसियां सतर्क
महाराष्ट्र में बुधवार को RSS मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। PTI के मुताबिक, नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित RSS मुख्यालय और रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाया गया है। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को मौके पर भेजा गया। पूरे परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BMC को कई ईमेल मिले इसी बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को भी कई ईमेल मिले। इनमें मुंबई के मेयर कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, BSE भवन और नगर निगम दफ्तरों में विस्फोट की धमकी दी गई थी। ये ईमेल निगम की कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र किया गया था। इसमें कई संस्थानों और संगठनों के खिलाफ भड़काऊ व धमकी भरी बातें लिखी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। समान कंटेंट वाले ईमेल में दावा किया गया था कि मुंबई के मेयर कार्यालय में IED से लैस कार से धमाका किया जाएगा। इसके अलावा BSE भवन, CMO और BMC कार्यालयों को भी अलग-अलग समय पर निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। पुणे में नगर निगम की इमारत खाली कराई गई पुणे में नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन और मेयर कार्यालय को भी बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद इमारत खाली कराई गई और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में पुणे नगर निगम के मेयर कार्यालय में दोपहर 1.11 बजे, विधान भवन में 3.11 बजे और नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में 3.11 बजे IED विस्फोट की धमकी दी गई थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली। ईमेल में बदला लेने जैसी बातें ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला चिट्ठी में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार स्मृति मंदिर, मेट्रो की ऑरेंज लाइन का जिक्र है। नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव मटेरियल रखा गया है। पढ़े पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







