Video: मेहरुन्निसा शौकत अली! देश की पहली मर्दानी बाउंसर की कहानी, शाहरुख-सलमान भी चल चुके हैं इनके घेरे में
Success Story Mehrunissa Shaukat Ali: रूढ़िवादिता और मजबूरी की बेड़ियों को तोड़कर कोई कैसे इतिहास रचता है, इसकी जीती-जागती मिसाल हैं मेहरुन्निसा शौकत अली. साल 2003 में जब देश ने लेडी बाउंसर का नाम तक नहीं सुना था, तब सहारनपुर के एक रूढ़िवादी मुस्लिम गुर्जर परिवार की इस बेटी ने काले रंग की वर्दी पहनकर सुरक्षा जगत में कदम रखा. आज साल 2026 में भी उनका यह बेखौफ सफर दिल्ली की सड़कों पर जारी है. बचपन में आर्मी या पुलिस अफसर बनने का ख्वाब देखने वाली मेहरुन्निसा को कभी घर की छत पर जाने तक की इजाजत नहीं थी. लेकिन 2003 में पिता को शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान और दिल के दौरे ने घर के हालात बदल दिए. सफदरजंग अस्पताल में बाउंसर्स को देखकर मेहरुन्निसा ने इस प्रोफेशन में आने का फैसला किया. 5 फीट 5 इंच की मेहरुन्निसा को शुरुआत में लोग महज सिक्योरिटी गार्ड समझते थे, लेकिन जिम में पसीना बहाकर बनाई मजबूत बॉडी और उनकी कड़क आवाज ने उन्हें देश की पहली 'मशहूर मर्दानी बाउंसर' बना दिया. उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी और सोनू निगम जैसे बड़े सितारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है. आज लोग उनके साथ सम्मान से सेल्फी लेते हैं. मेहरुन्निसा अब खुद का जिम खोलकर लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देना चाहती हैं, ताकि हर बेटी आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बन सके.
मानसून कहां तक आया, यूपी-बिहार में कब एंट्री? दिल्ली में 1920 के बाद 120KM की चली आंधी
Monsoon Kaha Hai: देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार को अभी इंतजार करना होगा. दिल्ली में 120KM प्रति घंटे की धूलभरी आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. मौसम विभाग के अनुसार यह मानसूनी बारिश नहीं बल्कि प्री-मानसून गतिविधि थी. वहीं उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है. यूपी-बिहार में जून के तीसरे या चौथे सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई गई है. (सभी फोटो AP)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















