Google Gemini 3.5 Live Translate लॉन्च: अब रियल-टाइम में होगा वॉइस ट्रांसलेशन, 70+ भाषाओं को करेगा सपोर्ट
Google ने Gemini 3.5 Live Translate नाम से एक नया AI ऑडियो मॉडल लॉन्च किया है, जिसे रियल-टाइम मल्टीलिंगुअल बातचीत को पहले से अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह मॉडल 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसे Google Translate ऐप, Gemini Live API तथा Google Meet में उपलब्ध कराया जा रहा है। जानिए यह फीचर्स कैसे काम करता है।
कैसे काम करता है Gemini 3.5 Live Translate?
Gemini 3.5 Live Translate की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल शब्दों का अनुवाद नहीं करता, बल्कि बोलने वाले व्यक्ति की आवाज की टोन, स्पीड और पिच को भी बनाए रखता है। इससे अनुवादित आवाज रोबोटिक लगने के बजाय काफी हद तक मूल वक्ता जैसी सुनाई देती है।
Gemini 3.5 Live Translate has rolled out in the Google Translate app globally on @Android and iOS.
— Google (@Google) June 9, 2026
To try it, just tap “Live translate” in the Google Translate app and connect any pair of headphones to experience a more seamless translation across 70+ languages.@Android users,… pic.twitter.com/RbCm76vW9R
Google का कहना है कि यह मॉडल शोर-शराबे वाले माहौल में भी बेहतर तरीके से काम कर सकता है। इसका उपयोग कस्टमर सपोर्ट कॉल, क्लासरूम, राइड-शेयरिंग सेवाओं और लाइव इवेंट्स जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः Google AI Plus यूजर्स को बड़ा तोहफा: अब 200GB की जगह मिलेगा 400GB स्टोरेज, कीमत रहेगी वही
कहां मिलेगा यह फीचर?
डेवलपर्स आज से Gemini Live API और Google AI Studio के जरिए इस मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।
वहीं, Enterprise यूजर्स के लिए Google Meet में इस महीने प्राइवेट प्रीव्यू के रूप में इसकी शुरुआत की जा रही है। Google Meet में यह फीचर पहले की तुलना में बड़ा अपग्रेड लेकर आया है। पहले जहां केवल पांच भाषाओं का सपोर्ट था, वहीं अब 70 से अधिक भाषाओं और 2,000 से ज्यादा लैंग्वेज पेयरिंग्स का सपोर्ट मिलेगा।
Google Translate ऐप में भी उपलब्ध
Gemini 3.5 Live Translate को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर Google Translate ऐप में रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स किसी भी हेडफोन के जरिए अनुवादित ऑडियो सुन सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे Profile Grid का लेआउट, जानिए कैसे
Android यूजर्स के लिए एक नया Listening Mode भी पेश किया गया है, जिसमें फोन को सामान्य कॉल की तरह कान पर लगाने पर अनुवादित ऑडियो सीधे ईयरपीस के जरिए सुना जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होगा जब हेडफोन उपलब्ध न हों।
AI पहचान के लिए रहेगा वॉटरमार्क
Google ने बताया है कि Gemini 3.5 Live Translate द्वारा तैयार किए गए सभी ऑडियो में SynthID वॉटरमार्क एम्बेड होगा। यह संकेत देगा कि ऑडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है। कंपनी के अनुसार, फिलहाल इस वॉटरमार्क को हटाने का कोई तरीका उपलब्ध नहीं है।
Alpha Teaser Video: फुल एक्शन मोड में आलिया भट्ट, छा गया बॉबी देओल का खूंखार अंदाज
Alpha Teaser Out: फिल्म अल्फा के रिवील हुए टीजर में क्या है खास? फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट का किरदार कैसा है? फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के साथ कौन-कौन नजर आएंगे और ये कब रिलीज होगी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews




















