Responsive Scrollable Menu

रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा अवसर, 11-12 जून को दिल्ली में होगा विशेष कार्यशाला का आयोजन

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा स्टार्टअप्स के लिए 11 और 12 जून 2026 को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का विषय रक्षा खरीद, इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स), टेक्नोलॉजी पर्सपेक्टिव कैपेबिलिटी रोडमैप (टीपीसीआर) और परीक्षण प्रक्रियाएं है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की।

बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय (एचक्यू आईडीएस) के स्वदेशीकरण निदेशालय और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सेनजोज) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ाना तथा उन्हें रक्षा उद्योग से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना है।

कार्यशाला के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों को रक्षा खरीद प्रक्रिया, स्वदेशीकरण कार्यक्रमों, आईडीईएक्स ढांचे, परीक्षण एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं तथा टीपीसीआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विभिन्न सत्रों में एचक्यू आईडीएस, सेना के मुख्यालयों, गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए), आईडीईएक्स-डीआईओ और अन्य संबंधित संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (पॉलिसी प्लानिंग एंड फोर्स डेवलपमेंट) एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा और सेनजोज के महानिदेशक मेजर जनरल (डॉ.) अशोक कुमार (सेवानिवृत्त) संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया है कि पहले दिन रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया, विभिन्न खरीद श्रेणियां, राजस्व खरीद मानदंड, स्वदेशीकरण सुधार, सृजन पोर्टल, आयात प्रतिस्थापन मैपिंग और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं, कार्यशाला के दूसरे दिन आईडीईएक्स पहल, प्रोटोटाइप विकास, परीक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रियाएं, प्रमाणन प्रणाली, यूजर ट्रायल, पर्यावरणीय परीक्षण, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की भूमिका तथा तकनीकी तैयारी स्तर जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।

इसके अलावा, टीपीसीआर पर एक समर्पित सत्र और वेंचर कैपिटल निवेशकों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी, जिससे स्टार्टअप्स को निवेश और विकास के नए अवसरों की जानकारी मिल सकेगी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्यशाला उद्योग जगत के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित होगी। प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर सत्रों और इंटरैक्टिव चर्चाओं के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा।

मंत्रालय का कहना है कि यह पहल रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने, स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देने और भारतीय उद्योग तथा सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

AAJTAK 2 LIVE | US-IRAN ने एक दूसरे पर अटैक शुरू कर दिया, अब होगा महायुद्ध? | AT2 LIVE

अमेरिका-ईरान में फिर से जंग शुरू हो गई..। ट्रंप ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिरने का ठीकरा ईरान पर फोड़ा और हमले की बौछार कर दी..। अमेरिका का दावा है कि 20 ईरानी ठिकानों पर बमबारी हुई..। होर्मुज के पास के कई इलाके तबाह हुई..। ईरान सेना को भारी नुकसान हुआ...तो ईरान से जवाबी कार्रवाई करते हुए...मध्य-पूर्व देशों में अमेरिकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. Hostilities have reignited between the US and Iran. Trump blamed Iran for the crash of an American helicopter and unleashed a barrage of attacks; the US claims that 20 Iranian targets were bombed, devastating several areas near the Strait of Hormuz and inflicting heavy losses on the Iranian military. In retaliation, Iran launched rapid-fire attacks on US bases across the Middle East. #USIranWar #USAttack #WarUpdate #IsraelIranWar #AirStrike #US #DonaldTrump #CentralIran #AT2LIVEआजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

5 बुजुर्ग फुटबॉलर्स... जिन्होंने फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में लगाई हैट्रिक, रोनाल्डो का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल

5 oldest footballers hattrick records world cup: फुटबॉल की दुनिया में फीफा वर्ल्ड कप को सबसे बड़ा मंच माना जाता है.इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में गोल करना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन 'हैट्रिक' लगाना किसी भी फुटबॉलर के करियर का सबसे यादगार और जादुई पल होता है. विश्व कप के इतिहास में कई महान खिलाड़ियों ने अपनी कलाबाज़ी और फुर्ती से मैदान पर इतिहास रचा है. अक्सर माना जाता है कि फुटबॉल जैसे रफ़्तार और दमखम वाले खेल में बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ियों का प्रदर्शन धीमा होने लगता है. लेकिन इतिहास गवाह है कि जब बात अनुभव, सूझबूझ और क्लास की आती है, तो उम्र महज़ एक संख्या बनकर रह जाती है. दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉलरों ने अपनी ढलती उम्र में भी मैदान पर ऐसा जलवा बिखेरा कि बड़े-बड़े युवा खिलाड़ी देखते रह गए। Wed, 10 Jun 2026 19:08:17 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics: बीच डिबेट BJP प्रवक्ता ने क्यों दिखाया टेप ? #shorts #congress #tmc #bjp #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T14:14:13+00:00

PM Modi 12 Years: PM Modi के 12 साल पूरे! CM Yogi ने लिखा भावुक बधाई पत्र | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T14:12:20+00:00

Maharashtra : बीड में बड़ा हादसा, गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नांव पलटी । Purushottampuri #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T14:11:01+00:00

Bengal Politics: कैसा था 'दीदी' का राजनीति सफर? #shorts #mamatabanerjee #tmc #congress #soniyagandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T14:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers