Responsive Scrollable Menu

अब महंगी पड़ सकती है फ्लाइट यात्रा, ATF कीमतों में 10% बढ़ोतरी का ऐलान, क्या बढ़ सकते हैं टिकट के दाम?

ATF Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक कच्चे तेल की कमतों में उतार-चढ़ाव के बीच हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने ATF (जेट फ्यूल) के दाम 10% बढ़ा दिए है. इसके साथ में एक नई फिक्स्ड-रेट योजना भी शुरु की गई है. जिसका उद्देश्य एलयलाइंस को बार-बार बदलती तेल कीमतों के असर से बचाना है. माना जा रहा है कि यह कदम एयरलाइंस की लागत को कंट्रोल करने और हवाई किराए में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को रोकने में मदद कर सकता है. लेकिन इन सबके बीच लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या इस बढ़ोतरी की वजह से फ्लाइट टिकट के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है? चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

क्या है नया फिक्स्ड-रेट योजना? 

तेल कंपनियों ने एयरलाइंस को एक वैकल्पिक योजना लागू की है जिसका नाम प्राइस स्टेबलाइजेशन स्कीम है. इस योजना के तहत वे अगले तीन साल तक फिक्स्ड रेट पर ATF यानी जेट फ्यूल खरीद सकती हैं. इस योजना को अपनाने वाली एयरलाइंस को करीब 115 रुपये प्रति लीटर की दर से ईंधन मिलेगा. वहीं जो एयरलाइंस इस योजना में शामिल नहीं होंगी उन्हें बाजार आधारित कीमत चुकानी पड़ेगी जो फिलहाल करीब 142 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है. इस योजना में शामिल होना पूरी तरह से सुरक्षित है और एयरलाइंस अपनी जरूरत के अनुसार फैसला ले सकती है. 

सरकार ने क्यों उठाया यह कदम? 

पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल यानी ATF की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. जानकारी के अनुसार, युद्ध से पहले जहां जेट फ्यूल की कीमत करीब 60 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं मई में यह बढ़कर 142 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इससे एयरलाइंस की लागत पर भारी असर पड़ रहा है. दूसरी तरफ तेल कंपनियों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था, क्योंकि घरेलू बाजार में कीमतों को पूरी तरह नहीं बढ़ाया गया था. इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये की प्राइस स्टेबलाइजेशन योजना को मंजूरी दी है.  

आम जनता की जेब पर क्या होगा असर? 

एविएशन टर्बाइन फ्यूल किसी भी एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40% हिस्सा होता है और कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के दौरान यह 60% तक पहुंच सकता है. ऐसे में ईंधन महंगा होने का सीधा असर एयरलाइंस और आम जनता की लागत पर पड़ता है. हालांकि, नई योजना के जरिए एयरलाइंस को कीमतों की असमंजस से राहत मिलेगी. इससे कंपनियां अपने खर्च का बेहतर अनुमान लगा सकेंगी और किराए में अचानक बढ़ोतरी की संभावना भी कम हो सकती है.

क्या बढ़ सकते हैं टिकट के दाम? 

सरकार का कहना है कि यह कोई सब्सिडी योजना नहीं, बल्कि कीमतों को स्थिर रखने की अस्थायी व्यवस्था है. जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ेंगी, तो सरकार तेल कंपनियों को ब्याज मुक्त सहायता देगी और कीमतें कम होने पर यह राशि वापस ली जाएगी. इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को मिल सकता है, क्योंकि ईंधन की लागत में अचानक बढ़ोतरी का पूरा बोझ टिकट कीमतों पर नहीं डाला जाएगा. ऐसे में आने वाले समय में हवाई किराए में स्थिरता देखने को मिल सकती है और यात्रियों को बार-बार बढ़ते किराए से राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: TMC सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को संसद में लगा तीसरा झटका

Continue reading on the app

क्या है बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद? जिसके चलते खत्म हो सकता है अब करियर... पढ़िए पूरी टाइमलाइन

What Is Ben Stokes Night Club Controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के नाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इसका कारण मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान के बाहर नाइट क्लब में हुआ विवाद है. जी हां, एक बार फिर बेन स्टोक्स का नाम नाइटक्लब विवाद में फंस गया है और इस बार तो उनकी हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है और लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इस विवाद के चलते बेन स्टोक्स को कप्तानी से हटाया जाएगा बल्कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के लिए भी मजबूर किया जा सकता है.

कर्फ्यू तोड़कर क्लब गए थे बेन स्टोक्स

मौजूदा समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को एक शानदार जीत मिली. इस मैच में मिली जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंग के साथ नाइटक्लब चले गए. जबकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मिडनाइट कर्फ्यू लागू किया हुआ है.

 जी हां, इस नियम के अनुसार सभी खिलाड़ियों को रात 12 बजे से पहले टीम होटल लौटना होता है. यह नियम पिछली एशेज सीरीज के बाद लागू किया गया था. मगर, स्टोक्स और एटकिंसन ने इस नियम को तोड़ दिया.

बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद क्या है?

इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स का विवादों से पुराना नाता रहा है. अब वह नाइटक्लब विवाद में घिर गए हैं, जिसके चलते अब उनका करियर खत्म हो सकता है. दरअसल, रविवार 8 जून को बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एकलंदन के चेल्सी स्थित नाइटक्लब में गए थे.

जहां, सारासेन्स रग्बी क्लब की एकेडमी का एक खिलाड़ी भी मौजूद था. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्टोक्स और रग्बी के खिलाड़ी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि खिलाड़ी हाथापाई पर उतर आए. हालांकि, अभी तक घटना की पूरी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

हरकत में आई ECB

इस बात में कोई शक नहीं है कि बेन स्टोक्स पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड एक्शन लेने को तैयार है. रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आ रही है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसे टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला मानते हुए क्रिकेट रेगुलेटर को इसकी सूचना दे दी है. बोर्ड का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जाएगा.

कौन है जिससे हुए बेन स्टोक्स की लड़ाई?

बेन स्टोक्स की जिससे नाइटक्लब में मारपीट हुई, उसका नाम टोटोआ औवा है. वह एक रग्बी प्लेयर हैं, जिसकी उम्र महज 21 साल है. उनकी गिनती सरैसेंस क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में होती है. समोआ की हाईट 6 फुट 5 इंच है और उनका वजन 125 किलोग्राम है. वह समोआ अंडर-20 और समोआ A टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. मगर, अब नाइटक्लब में हुए विवाद के बाद अब इस खिलाड़ी के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

रिटायरमेंट ले सकते हैं बेन स्टोक्स?

क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद सुर्खियों में बना हुआ है. खबर आ रही है कि बेन स्टोक्स से इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छीनी जा सकती है. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि स्टोक्स इस मामले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि, ये फैसला वह अपनी मर्जी से ले रहे हैं या उनपर दबाव बनाया जा रहा है. इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

2017 में भी हुआ था बेन स्टोक्स का नाइट क्लब विवाद

यह पहली बार नहीं है, जब स्टोक्स का नाइटक्लब में किसी से झगड़ा हुआ है. असल में, इससे पहले साल सितंबर 2017 सितंबर में भी उनकी लंदन के ही एक नाइटक्लब में लड़ाई हो गई थी, जिसमें बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. ब्रिस्टल में हुए नाइटक्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स को अदालत ने 2018 में मारपीट के आरोपों से बरी कर दिया गया था.

हालांकि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें 30,000 पाउंड का जुर्माना और मैचों से बैन की सजा सुनाई थी. इस विवाद में बेन स्टोक्स के साथ उनके साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स, रयान अली और रयान हेल भी शामिल थे.

बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 121 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 218 पारियों में उन्होंने 34.58 के औसत से 7228 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 31.26 के औसत से 246 विकेट चटकाए हैं. स्टोक्स ने 114 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 41.23 के औसत और 95.69 की स्ट्राइक रेट से 3463 रन बनाए. उन्होंने 42.39 के औसत से 74 विकेट झटके. 43 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 21.67 के औसत और 128.01 की स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं और 28 विकेट लिए हैं.

कैप्टेंसी रिकॉर्ड भी हैं शानदार

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के 43 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 24 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 17 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इसके अलावा स्टोक्स ने 3 वनडे मैचों में भी इंग्लैंड की कप्तानी की और तीनों ही मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई. मौजूदा समय में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने चौथे दिन 115 रनों से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढे़ं: अब अगली बार वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के फौरन बाद Pakistan Women Team का Sri Lanka दौरा, होगी 6 मैचों की सीरीज़

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड में आईसीसी टी20 विश्व कप खत्म होने के कुछ दिन बाद अपनी राष्ट्रीय महिला टीम के लिए श्रीलंका में सीमित ओवरों की एक श्रृंखला का इंतजाम किया है। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों अभी महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन में हैं।

यह टूर्नामेंट 12 जून को शुरू होगा और पांच जुलाई को खत्म होगा। पीसीबी के मुताबिक पाकिस्तान की महिला टीम सीमित ओवरों के छह मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी जो 23 जुलाई से शुरू होंगे। सभी छह मैच महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच पहले 23 जुलाई से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी जो आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है। दो अन्य मैच 25 और 28 जुलाई को होंगे। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद पाकिस्तान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेलेगा जो 31 जुलाई, दो तथा चार अगस्त को होंगे।

Wed, 10 Jun 2026 15:42:27 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका जंग में जला 'खाड़ी' देश | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:13:27+00:00

News Ki Pathshala | Bengal में ऐसा क्या हुआ कि बांग्लादेशियों ने ममता का नकाब उतार दिया? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:14:00+00:00

West Bengal News: शताब्दी रॉय का ममता बनर्जी पर विस्फोटक खुलासा! | #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:14:25+00:00

तिहाड़ जेल से बाहर आया Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक | #exmuslim #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers