Responsive Scrollable Menu

बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले – ‘न बिजली जले, न पंखा चले…’

उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती बड़ी समस्या बनी हुई है। दरअसल कई जिलों में लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक गीत लिखकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा।

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा राज में बिजली खुद गर्मियों की छुट्टी पर चली गई है। उन्होंने गीत के जरिए कहा कि न बिजली जल रही है और न पंखे चल रहे हैं। साथ ही लोगों को गर्मी और पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिजली कटौती बनी बड़ी परेशानी

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लगातार बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। नोएडा, कानपुर, पीलीभीत और कई अन्य शहरों में लोग लंबे समय तक बिजली न आने से परेशान हैं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की वजह से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दरअसल कई जगहों पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। पीलीभीत में तो कुछ इलाकों में 15-15 घंटे तक बिजली कटौती की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं व्यापार और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में गीत के जरिए कहा कि जनता गर्मी में दिन-रात परेशान हो रही है। उन्होंने लिखा कि सब-स्टेशन पर पीएसी का पहरा लगाया जा रहा है और लोग अपनी शिकायतें लेकर भटक रहे हैं। उनके इस पोस्ट को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि जहां भी तकनीकी समस्या या सप्लाई में दिक्कत है, उसे जल्द दूर किया जाए। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue reading on the app

सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को मिल रही शुभकामनाएं, दुनिया भर के नेता कर रहे तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली है। वह देश की सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले पीएम बन चुके हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद उन्हें वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। बीजेपी उनकी उपलब्धि को जश्न के तौर पर मनाती दिखाई दे रही है।

पीएम मोदी के अब तक के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने की खुशी केवल पार्टी और कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि स्तर पर देखने को मिल रही है। दुनिया भर के कई बड़े नेता उनके नेतृत्व की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। ग्लोबल साउथ देशों ने उनकी नीतियों को महत्वपूर्ण बताया है। चलिए जान लेते हैं इन वैश्विक नेताओं ने उनकी बढ़ाई किस तरह की है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दी बधाई

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री को एक विशेष चिट्ठी के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा यह ऐतिहासिक मुकाम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताए गए अटूट भरोसे का प्रमाण है। वह भारत में हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि साल 2025 में श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मित्र विभूषण से नवाजा गया था।

 

त्रिनिदाद और टोबैगो से बधाई

प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा मोदी के अगुवाई में भारत वैश्विक मंचों पर ताकतवर आवाज बनकर उभरा है। साधारण से पृष्ठभूमि से निकलकर 140 करोड़ की आबादी वाले देश का लगातार 3 कार्यकाल तक नेतृत्व करना बहुत गौरवशाली है।

अमेरिका से मिली शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के दो प्रमुख सीनेटरों ने बधाई दी है। सीनेटर जॉर्ज कॉर्निन ने कहा पीएम मोदी का कार्यकाल 4399 दिनों का है जो 1.4 अरब लोगों के भरोसे पर लोकतांत्रिक जनादेशों पर हासिल हुआ है। उन्होंने 25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और भारत को दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीनेटर बिल हेगर्टी में भी प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा है कि उनके नेटवर्क में भारत अमेरिका संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने मोदी के लंबे कार्यकाल को भारत की राजनीतिक स्थिरता और विकास का संकेत बताया।

अमेरिकी राजदूत का क्या कहना

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी को लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा की उपलब्धि पीएम मोदी के दर्शकों को लंबे समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने पीएम को शुभकामनाएं देते हुए सफल भविष्य की कामना की है।

ऑस्ट्रेलिया से बधाई संदेश

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पीएम मोदी को सच्चा राजनेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था और दुनिया में उसकी साख मजबूत हुई है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को अपना मित्र बताया है और शुभकामनाएं दी है।

 

पापुआ न्यू गिनी से आई बधाई

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक वीडियो संदेश के जरिए नरेंद्र मोदी को दुनिया के लिए एक महान रोल मॉडल और बेहतरीन लीडरशिप का उदाहरण बताया। मारापे ने कहा भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर अच्छा जीवन देना चमत्कारी उपलब्धि है। 2023 में पीएम मोदी ने यहां का दौरा किया था, जिसके बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को काफी मजबूती मिली।

मलेशिया से बधाई संदेश

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे समर्पित जनसेवा, भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत मौजूदगी बताया। उन्होंने कहा यह उपलब्धि पीएम के प्रभाव को दर्शाती है। वो मलेशिया और भारत के बीच लंबे समय से रहे संबंध को आगे बढ़ाने की बात करते दिखाई दिए।

Continue reading on the app

  Sports

किस बिरयानी ने बना दिया सिराज को बॉलिंग मशीन, 2025-26 में फेंक चुके हैं 1947 गेंद, हर देश में फ़िक्स है सिराज के खाने काअड्डा!

हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से नाम वापस लेने वाले सिराज साल 2025-2026 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में  इतने ओवर फेंके हैं कि अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के घुटने जवाब दे जाएं लेकिन हमारे मिया भाई हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे. आखिर इस अंतहीन ऊर्जा का राज क्या है? जवाब सीधा है कड़क हैदराबादी बिरयानी! Wed, 10 Jun 2026 19:04:04 +0530

  Videos
See all

Driving test booking rules are being tightened after thousands of no shows. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:39:38+00:00

TMC Political Crisis: बीच डिबेट BJP प्रवक्ता Shahzad Poonawala ने बताया TMC का Full Form | TMCvsBJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:36:53+00:00

NDA Meeting in Delhi: PM Modi के नाम नया रिकॉर्ड | CM Yogi, Amit Shah समेत NDA नेताओं की बड़ी बैठक #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:45:30+00:00

Karnataka में खाद संकट! चप्पलों ने लगाया नंबर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:38:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers