Responsive Scrollable Menu

Poco M8x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: टीजर में दिखा गोल्डन कैमरा डिजाइन और ग्रीन कलर, जानें क्या होगा खास

Poco ने भारत में अपनी M सीरीज के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Poco M8 Power को भारतीय बाजार में उतारा था। नए स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां फोन के डिजाइन और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

Poco M8x 5G का डिजाइन हुआ टीज
Poco M8x 5G के लिए जारी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल सकती है। फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे गोल्डन कलर में फिनिश किया गया है।

ये भी पढ़ेः- Moto G Max Launch: ₹27,999 में आया Motorola का नया फोन, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

टीजर में स्मार्टफोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। फोन के फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पर गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है। रियर पैनल के निचले हिस्से में सेंटर पर Poco की ब्रांडिंग दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे।

Flipkart पर मिलेगा Poco M8x 5G
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा Poco M8x 5G की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।

Poco M8 Power की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Poco M8x 5G का लॉन्च Poco M8 Power के भारत में आने के कुछ समय बाद होने जा रहा है। Poco M8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। फोन में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,396 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है।

Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' (D.Litt.) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। स्टेज पर यह सम्मान लेते व्यक्त रानी मुखर्जी भावुक दिखाई दीं। मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वेयर में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के दौरान 14 अगस्त को आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। उन्हें तीन दशक के करियर और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में योगदान के लिए रानी को यह सर्वोच्च उपाधि मिली है। वे शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय कलाकार बन गई हैं। शाहरुख के बाद सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय कलाकार ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने इससे पहले साल 2019 में शाहरुख खान को सिनेमा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट दी थी और उनके नाम पर पीएचडी स्कॉलरशिप की घोषणा की थी। यूनिवर्सिटी के चांसलर जॉन ब्रम्बी एओ ने कहा कि रानी मुखर्जी के काम ने सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रहकर सामाजिक न्याय, समानता और समावेश जैसे विषयों पर चर्चा शुरू की है। यूनिवर्सिटी ने महिलाओं, बच्चों और वंचित समुदायों के लिए उनके निरंतर काम की सराहना की। शुरुआत से ही जोखिम भरे रोल चुने: रानी मुखर्जी समारोह में सम्मान स्वीकार करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे विनम्र और भावुक पलों में से एक है। बचपन में वे अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करना चाहती थीं और सिनेमा उस सपने को पूरा करने का माध्यम बन गया। रानी ने बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत से ही जोखिम भरे रोल चुने हैं। वे हमेशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनीं, जिन्होंने सबसे पहले उनके दिल को छुआ और लोगों को प्रेरित किया। एक्टिंग में एक्सीलेंस के लिए भी विशेष सम्मान आईएफएफएम 2026 में रानी मुखर्जी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और वैश्विक पहचान के लिए एक विशेष प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा कि यह सम्मान रानी की कला और सिनेमा की उस ताकत का जश्न है जो दो देशों को जोड़ती है। 13 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों और कहानियों के प्रभाव को दिखाया जा रहा है। तीन दशक का करियर और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में रानी मुखर्जी ने 1990 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'गुलाम', 'कुछ कुछ होता है', 'साथिया', 'हम तुम', 'बंटी और बबली' और 'युवा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'ब्लैक', 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी, 'नो वन किल्ड जेसिका', 'हिचकी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी फिल्मों के जरिए लैंगिक न्याय, महिलाओं के अधिकार, दिव्यांगों के समावेश और सामाजिक बदलाव जैसे मुद्दों को बड़े पर्दे पर मजबूती से रखा।

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान बाहर, ध्रुव जुरेल अंदर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Probable XI Against Sri Lanka: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. लगभग एक दशक बाद लंकाई सरजमीं पर उतरी गिल ब्रिगेड के सामने स्पिन के खिलाफ लचर प्रदर्शन से उबरने और WTC फाइनल की रेस में बने रहने की बड़ी चुनौती है. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है, वहीं गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Fri, 14 Aug 2026 22:13:35 +0530

  Videos
See all

Russian Oil Import घटा तो भारत का Oil Bill कितना बढ़ेगा? | Economist Santosh Mehrotra ने बताया असर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:14:06+00:00

Ranchi Students Tiranga Yatra LIVE: रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:11:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers