अमेरिका के कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर पर ईरान ने किया हमला, IRGC ने 21 अमेरिकी बेस को बनाया निशाना
Iran Targeted US Bases: मिडिल ईस्ट में एक बार जंग शुरू हो गई है। अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है। अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद अमेरिका ने ईरान के 3 बंदरगाहों पर हमला किया है। इसी बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान ने कहा कि कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया है। साथ ही अमेरिकी सेना के 21 बेस को निशाना बनाया है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, 4 मुख्य ठिकानों पर हमले हुए। इनमें जॉर्डन का अल-अजराक बेस भी शामिल है, जहां अमेरिकी सेना का कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर स्थित है। IRGC का दावा है कि इस सेंटर को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयरबेस पर भी ईरानी मिसाइलें दागी गईं।
ISNA की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा कि उसने F-35 फाइटर जेट्स के हैंगरों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया है। साथ ही, क्षेत्र में मौजूद करीब 21 अमेरिकी एयरबेस और नेवल बेस को भी निशाना बनाया गया है।
कहां है कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर?
अमेरिका का मुख्य कमांड-एंड-कंट्रोल केंद्र नेशनल मिलिट्री कमांड सेंटर (NMCC) है। यह वर्जीनिया स्थित पेंटागन में मौजूद है और सीधे राष्ट्रपति व रक्षा सचिव के अधीन काम करता है। परमाणु हमले की अग्रिम चेतावनी के लिए USSTRATCOM का ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर अहम भूमिका निभाता है। यह नेब्रास्का के ऑफुट एयर फोर्स बेस पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, बच्चों और महिलाओं को बनाया निशाना; 13 लोगों की
बहरीन और कुवैत को भी बनाया निशाना
सरकारी प्रेस टीवी ने कुवैत और बहरीन में नए विस्फोटों की सूचना दी और स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि दोनों देशों में अमेरिकी ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है।
ईरान ने क्यों किया हमला?
IRGC गार्ड्स के अनुसार, यह हमला उसी दिन पहले दक्षिणी ईरान में कई स्थानों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में किया गया था। ताजा घटनाक्रम होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ती शत्रुता के बाद सामने आए हैं। मंगलवार को अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने घोषणा की थी कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा हमले शुरू किए हैं।
यह भी पढ़ें: 'अगर आप अपनी भलाई चाहते हैं तो हमारे इलाके से चलें जाएं', ईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को कड़ी चेतावनी
महिला T20 विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेगी IPL चैंपियन से अधिक प्राइज मनी, हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश
Womens T20 World Cup 2026 Prize Money: 12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिसका इंतजार हर किसी को है. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो इसे और भी अधिक रोमांचक बनाता है. इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जाने वाले इस इवेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. वहीं, प्राइज मनी की बात करें, तो इस बार आईसीसी ने इसमें 10% का इजाफा किया है और जीतने वाली टीम को आईपीएल चैंपियन से भी मोटी रकम मिलने वाली है. आइस इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आपको बता देते हैं कि इस बार आईसीसी ने कितनी प्राइज मनी रखी है?
ICC ने किया है प्राइज मनी का ऐलान
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी प्राइज मनी का ऐलान कर चुकी है. इस बार टूर्नामेंट के लिए ईनामी राशि के लिए आईसीसी ने 8,764,615 US$ की रकम तय की है, जो भारतीय रुपयों में 83 करोड़ 88 लाख रुपये के करीब है. ये रकम 2024 में इस टूर्नामेंट में मिली प्राइज मनी से 10% अधिक है, जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया था. वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग काउंसिल का यह कदम महिला क्रिकेट को लगातार आगे बढ़ाने के मिशन को दर्शाता है.
जीतने वाली टीम और रनरअप टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे?
महिला टी-20 विश्व कप 2026 की कुल प्राइज मनी तो 83 करोड़ 88 लाख रुपये है. वहीं, जीतने वाली टीम को $2,340,000 (22 करोड़ 39 लाख रुपये)) मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को $1,170,000 (11 करोड़ 19 लाख 69 हजार रुपये) मिलेंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को $675,000 (6 करोड़ 45 लाख) मिलेंगे, और ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीमों को $31,154 (29 लाख 81 हजार) मिलेंगे.
इसके साथ ही आईसीसी हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम $247,500 (2 करोड़ 36 लाख 85 हजार) की इनामी राशि देगी. इस प्राइज मनी का ऐलान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है.
आईपीएल जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिली थी?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक टू बैक दूसरी जीत दर्ज की थी. वहीं, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा और वह रनरअप रही. आईपीएल 2026 में विजेता RCB को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये का चैक मिला था. वहीं, रनरअप रही GT को 13 करोड़ रुपये मिले थे. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रहने वलाी टीम को 6.5 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी.
Hop aboard London's iconic double-decker bus with the captains of the Women's #T20WorldCup ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
Don't miss the all-captains' Q&A as they answer the burning questions ahead of the tournament ➡️ https://t.co/zAP2ZEAf5z pic.twitter.com/1DOMEAujXU
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
आने वाले टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो महिला T20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में अब तक की सबसे ज़्यादा टीमें हैं. इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज़, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर जगह पक्की की. वहीं, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे नीदरलैंड ने इस साल की शुरुआत में ICC महिला T20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए क्वालिफिकेशन पक्का किया.
इन 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज के दौरान, टीमें राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी, जिसके बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल में जगह बनाएंगी.
ये भी पढ़ें: अब अगली बार वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए डेट और टाइम




News Nation



















