Responsive Scrollable Menu

अब अगली बार वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Vaibhav Sooryavanshi When Will Play Next Match: इंडिया ए ने ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम को हराकर 8 रन से एक रोमांचक जीत दर्ज की है. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली और कप्तान तिलक वर्मा ने भी फिफ्टी लगाई. मगर, हर किसी को वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी का इंतजार था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. ऐसे में अब हर कोई यही जानना चाहता है कि वैभव अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

इंडिया ए टीम इस वक्त श्रीलंका में है, जहां ट्राई सीरीज खेली जा रही है. ट्राई सीरीज में मेजबान श्रीलंका, भारत और अफगानिस्तान टीमें शामिल हैं. टीम इंडिया अब अपना दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. इसका मतलब है कि अब 11 जून को वैभव सूर्यंवशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. एक बार फिर हर किसी की नजरें उनपर रहेंगी और सभी को उम्मीद रहेगी कि वह एक बड़ी पारी खेलें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं.

आपको बता दें, पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोला था, लेकिन वह पारी को बड़ा नहीं कर पाए थे और 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने 3 चौके लगाए थे.

कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

ट्राई सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया अफगानिस्तान ए के साथ खेलेगी, जो 11 जून को खेला जाएगा. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय समयानुसार भारत और श्रीलंका की युवा टीमों के बीच खेला जाने वाला ये मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों कप्तान टॉस के लिए 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

ऐसे में अगर भारतीय टीम पहले बैटिंग करने आई, तो आपको पहली पारी में ही वैभव बल्लेबाजी करते नजर आएंगे, वहीं यदि टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आती है, तो उनकी बैटिंग देखने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा.

कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन?

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले की ही तरह दूसरे मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. अगर आप स्मार्ट टीवी पर इस मैच को देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप को लॉगिन करके देख सकेंगे.

8 रन से जीता पहला मुकाबला

ट्राई सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया का सामना मेजबान लंकाई टीम से हुआ. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 278 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम को अच्छी शुरुआत मिली. मगर, फिर भारतीय टीम ने आखिर में वापसी की और मेजबानों को 269 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 8 रन से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही फिलहाल टीम इंडिया अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई.

बताते चलें, पहले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रनों की अहम पारी खेली और भारत के स्कोर को 277 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: IND A vs SL A Tri Series 2026: रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को किया ढेर, 8 रनों से जीता मुकाबला

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन रह सकता है फीका, पहले ही दिन कुर्सियां खाली रहने के आसार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैचों का हाल फीका रह सकता है। पहले ही दिन कुर्सियां खाली रहने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ टिकटें नहीं बिकी हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि डिमांड कीमतों की वजह से कम है। Wed, 10 Jun 2026 08:34:52 +0530

  Videos
See all

पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप के बच्चे | #haridwar #snake #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T04:39:22+00:00

Lucknow में दिव्य श्रीराम कथा में पहुंचे CM योगी | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T04:33:13+00:00

'America के हमले का जवाब देगा Iran' #iranusconflict #donaldtrump #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T04:38:53+00:00

Iran ने दिया America को चेतावनी #iranusconflict #donaldtrump #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T04:35:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers