Responsive Scrollable Menu

21 हजार रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है महंगा वाला Samsung Galaxy S25, पहली बार ऐसी डील

Samsung Galaxy S25 पर Amazon पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है. फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 58,565 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है. जानें ऑफर, फीचर्स और क्या यह खरीदने लायक है.

Continue reading on the app

दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट) का ऐलान भी कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह डेवलपमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रनों की जीत के तुरंत बाद सोमवार तड़के हुए एक नाइटक्लब विवाद के बाद सामने आया है। इस विवाद में कप्तान बेन स्टोक्स के साथ टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शामिल थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड की कार्रवाई का इंतजार नहीं करेंगे स्टोक्स, खुद ले सकते हैं फैसला क्रिकेट वेबसाइट 'द क्रिकेटर' के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट जॉर्ज डोबेल ने टॉकस्पोर्ट से बातचीत में बताया कि स्टोक्स अनुशासन समिति के फैसले का इंतजार करने के बजाय खुद ही पीछे हटने का मन बना रहे हैं। डोबेल ने कहा, 'मुझे जो भी जानकारियां मिल रही हैं, उससे डर है कि स्टोक्स ECB की कार्रवाई से पहले ही खुद कदम उठाएंगे। बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं सुन रहा हूं कि वे कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं और संभवतः क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं।' न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे दोनों खिलाड़ी विवाद के बाद ECB ने एक बयान जारी कर कहा,'बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। हम मामले से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।' 17 जून से द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा में देरी हो रही है। बोर्ड फिलहाल बेन स्टोक्स के फैसले का इंतजार कर रहा है। हालांकि, यह साफ हो चुका है कि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बचे हुए मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के कुछ ही घंटों बाद हुआ विवाद यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रविवार को ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 115 रनों से हराया था। मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे और जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, वहीं स्टोक्स को भी एक विकेट मिला था। इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए ही खिलाड़ी रात में बाहर गए थे, जहां रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई। 'मिडनाइट कर्फ्यू' के नियमों का उल्लंघन भारी पड़ा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का व्यवहार पिछले कुछ समय से ECB के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों के देर रात तक पार्टी करने और शराब से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भारी आलोचना हुई थी। इसके बाद ECB ने टीम के लिए 'मिडनाइट कर्फ्यू' (आधी रात के बाद बाहर न रहने का नियम) दोबारा लागू किया था। स्टोक्स और एटकिंसन की ओर से इस कड़े प्रोटोकॉल को तोड़ना बोर्ड को नागवार गुजरा है।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Squad for Asian Games: बाबर, रिजवान और शाहीन सब बाहर... एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, शाहिबजादा फरहान को मिली कप्तानी

Asian Games Pakistan Squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाया गया है. एशियन गेम्स के लिए टीम के कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, जिसमें फॉर्म चल रहे बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है. Wed, 10 Jun 2026 10:29:49 +0530

  Videos
See all

पृथ्वीराज चव्हाण ने राहुल गांधी को फंसा दिया? Prithviraj Chavan | Rahul Gandhi | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T06:09:19+00:00

Punjab | पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी! कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T06:09:54+00:00

PM Modi's New Record : PM Modi ने तोड़ा सबसे लंबे वक्त तक Prime Minister रहने का Nehru का रिकॉर्ड #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T06:09:33+00:00

देर रात श्याम विहार कॉलोनी में जमकर बवाल! | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T06:08:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers