Responsive Scrollable Menu

गर्मी से हैं परेशान, तो देहरादून में ये झरने और नदी के किनारे देंगे सुकून और ठंडक

देहरादून. जब मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा हो और पारा बर्दाश्त से बाहर हो जाए तो पहाड़ों की ठंडी हवाएं किसी वरदान से कम नहीं लगती हैं. देहरादून में प्रकृति सुंदरता, सुकून और ठंडक देने वाली कई जगहों पर लोग भीड़भाड़ से दूर जाना पसंद करते हैं.

Continue reading on the app

4 महीने तक देते रहे सैलरी.. जानिए बेंगलुरु के उस स्कैम की कहानी जिसने सबको चौंकाया, 40 से ज्यादा लोगों संग ठगी करने वाले पिता-बेटी अरेस्ट

Job Fraud News: बेंगलुरु की सीसीबी पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्री (मंसूर अहमद और शमशाद बेगम) को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर और ट्रेनिंग सेंटर खोलकर 40 से अधिक युवाओं को ठगा. शक से बचने के लिए वे बकायदा कुछ महीनों तक फर्जी सैलरी भी देते थे.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: फिट-अनफिट के बीच फंसे हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज से 72 घंटे पहले क्यों हो गए आउट? इंग्लैंड दौरे का क्या होगा

IND vs AFG: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इतना ही नहीं, जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संशय हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और ट्रेनिंग ड्रिल्स पूरा करने के बाद खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए थे। लेकिन आखिरी समय में उन्हें फिर से चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा।

हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज से आउट
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार हार्दिक को क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आया। डॉक्टरों ने उन्हें करीब 2 हफ्ते आराम और रिहैब की सलाह दी। फिलहाल वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहकर अपनी रिकवरी पूरी करेंगे। हार्दिक की गैरमौजूदगी में चयन समिति किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देगी या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ। हालांकि टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

भारतीय टीम मोहाली पहुंच गई
इस बीच भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी बुधवार को मोहाली पहुंचकर वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद टीम गुरुवार को धर्मशाला रवाना होगी। कप्तान रोहित शर्मा को सीरीज खेलने की मंजूरी मिल गई है। लेकिन विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया।

आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे हार्दिक
हार्दिक के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वह कई मैच नहीं खेल पाए थे। टीम का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इसके बाद उनकी कप्तानी और भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे।

हार्दिक एशियन गेम्स के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं
हाल ही में हार्दिक को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने तब साफ किया था कि बोर्ड की प्राथमिकता हार्दिक को 2027 वनडे विश्व कप तक पूरी तरह फिट रखना है।

अगरकर का मानना है कि हार्दिक भारत की वनडे टीम के संतुलन के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक को भी संभालकर इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वह पूरी तरह फिट रहें और 2027 विश्व कप में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकें।

हार्दिक ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। ऐसे में उनकी नई चोट ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर उनकी रिकवरी पर होगी, क्योंकि भारत की 2027 विश्व कप योजना में वह अभी भी सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।

Wed, 10 Jun 2026 11:21:18 +0530

  Videos
See all

MP News | बिजली विभाग के जू इंजीनियर की पिटाई! | #shorts #viralnews #viralvideo #mpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:14:59+00:00

Meloni congratulates PM Modi | मेलोनी ने दी PM मोदी को बधाई | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:15:40+00:00

Uttrakhand | पानी की टंकी में नहा रहे थे 27 सांप के बच्चे! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:16:09+00:00

विदेश में जाके मेलोडी-मेलोडी करेंगे... - Waris Pathan #aajtak #shorts #viral #pmmodi #warispathan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers