Responsive Scrollable Menu

US-Iran War: अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, बंदर अब्बास समेत 3 ठिकानों को एक साथ बनाया निशाना

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग की शुरुआत हो गई है. ईरान द्वारा अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को उड़ाने के बाद ट्रंप ने ईरान को कराया जवाब दिया है. अमेरिका ने ईरान में एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ़ आत्म-रक्षा में हमले शुरू कर दिए हैं. यह कदम अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद ईरान की "बिना वजह की आक्रामकता" के जवाब में उठाया गया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की हमले की पुष्टि

CENTCOM ने कहा कि ये हमले कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर इस घटना के "उचित जवाब" के तौर पर किए गए हैं. मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर आज शाम 5 बजे ईरान के खिलाफ़ आत्म-रक्षा में हमले शुरू किए. यह कार्रवाई कल अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में की गई है. यह मिशन ईरान की बिना वजह की आक्रामकता का उचित जवाब है."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: हैदराबाद में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, ऑटो पर बिजली का तार गिरने से दो युवकों की मौत

Breaking News Today Live Updates: आज 10 जून 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गए. मंगलवार शाम और देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली, लेकिन उसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने का अनुमान है.

उधर मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. बीजेपी आज से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी. इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सेमिनार, प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित किए जाएंगे. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा. मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामाकंन रद्द होने पर कांग्रेस विधायक आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे. कांग्रेस आज नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…


हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

पिता सिक्योरिटी गार्ड... बेटा ईशान किशन से भी महंगा बिका, JPL में दिखेगा पहले आदिवासी क्रिकेटर का जलवा

रांची में आज से झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) शुरू हो रही है. इसमें पहले आदिवासी आईपीएल क्रिकेटर रॉबिन मिंज को कोलांचल टीम ने 15.4 लाख में खरीदा है. वे स्टार खिलाड़ी ईशान किशन से भी महंगे बिके हैं. रॉबिन के पिता रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी हैं. कभी बैट खरीदने की तंगी झेलने वाला यह खिलाड़ी अब इतिहास रच रहा है. Wed, 10 Jun 2026 07:48:36 +0530

  Videos
See all

AC गोदाम में चोरी करने पहुंचा, ठंडी हवा में सो गया चोर | #theft #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:17+00:00

Akhilesh Yadav New Look : अखिलेश यादव का नया लुक वायरल, क्या आपने देखा? | Akhilesh Yadav Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:40:01+00:00

Bhagya Chakra: किन राशि वालों के लिए पन्ना धारण करना होता है सबसे शुभ? | Horoscope | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:13+00:00

Gujarat News: रसोई गैस पर महंगाई की मार, कम हुई उज्ज्वला सब्सिडी। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers