A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तीन सैन्य ठिकानों को किया पूरी तरह तबाह

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब सीधे और आमने-सामने के सैन्य टकराव में बदल चुका है। बुधवार सुबह आई ताजा लाइव अपडेट्स के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना और लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी ईरान के कई सामरिक ठिकानों पर बमबारी की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान दोनों की तरफ से इस सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिकी संपत्तियों पर होने वाले हमलों का करारा जवाब देना बेहद जरूरी था। इस नए घटनाक्रम ने पूरे मिडिल ईस्ट को युद्ध की आग में झोंक दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ताओं की सभी संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

​अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश और ट्रंप की सैन्य कार्रवाई का एलान 
इस नए विवाद की शुरुआत मंगलवार रात होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह क्रैश कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि ईरानी सेना के हमलों की वजह से हुआ था। हालांकि, इस घटना में दोनों अमेरिकी पायलटों को ड्रोन की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

ट्रंप ने इस घटना को अमेरिकी संप्रभुता पर हमला बताते हुए तुरंत बदला लेने का एलान किया और कुछ ही घंटों के भीतर अमेरिकी सेना को ईरान के अलग-अलग सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के सीधे आदेश जारी कर दिए।

​केशम द्वीप पर भीषण धमाके और रडार सिस्टम पर हमला 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का तीसरा दौर शुरू कर दिया है, जिसे ईरान के लिए एक कड़क चेतावनी माना जा रहा है। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाते हुए बैक-टू-बैक छह बड़े हवाई हमले किए, जिससे पूरा द्वीप दहल उठा। इस एयर स्ट्राइक में होर्मुज के आसपास स्थित ईरान के बेहद संवेदनशील एयर डिफेंस और एडवांस रडार सिस्टम को मुख्य रूप से निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया है।

इसके अलावा बंदर अब्बास और सिरिक इलाके में भी अमेरिकी प्रोजेक्टाइल्स और खतरनाक ड्रोन्स के टकराने की पुष्टि हुई है, जिससे ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है।

​ईरान का खंडन, पलटवार और विदेश मंत्री की खुली धमकी 
दूसरी तरफ, ईरान की सरकारी मीडिया और शीर्ष मिलिट्री कमांड ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका इस क्रैश को महज एक बहाना बनाकर उस पर जबरन युद्ध थोप रहा है। हालांकि, अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की टॉप जॉइंट मिलिट्री कमांड 'खतम अल-अंबिया' ने भी दक्षिणी ईरान में मौजूद कुछ अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया है।

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका को खुली धमकी देते हुए लिखा कि फारस की खाड़ी के इतिहास में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजाम के कई अध्याय दर्ज हैं, और उनकी ताकतवर सेना अमेरिकी आक्रामकता का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगी।

Continue reading on the app

पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन हराया:21 साल बाद कंगारू टीम पर मिली दूसरी जीत; नालेद राणा ने झटके 4 विकेट

बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 86 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में यह केवल दूसरी जीत है। इससे पहले साल 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी वनडे मैच में मात दी थी। इस मुकाबले में करीब चार साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे मोसाद्देक हुसैन ने पहले बल्लेबाजी में नाबाद 86 रनों की पारी खेली और बाद में गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए। वहीं, नावेद राणा ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले हफ्ते पाकिस्तान से वनडे सीरीज 2-1 से हारने के बाद यहां पहुंची है, जहां उसे पहले ही मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। खराब रोशनी और बारिश के कारण रुका मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 284 रन बनाए थे। जवाब में 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना सकी थी कि तभी मैदान पर तेज बिजली कड़कने और बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू न होने की स्थिति में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। मोसाद्देक हुसैन की शानदार वापसी, शांतो और तंजीद के भी अर्धशतक चार साल बाद टीम में लौटे मोसाद्देक हुसैन बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने महज 70 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन कूट डाले। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने उन्हें तीन जीवनदान भी दिए। कूपर कॉनोली, ओलिवर पीक और एडम जम्पा ने उनके कैच छोड़े, जिसका मोसाद्देक ने पूरा फायदा उठाया। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 67 और ओपनर तंजीद हसन ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। खिलाड़ियों की कसी फील्डिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर मैथ्यू शॉट को तस्कीन अहमद ने बोल्ड कर दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन भी सिर्फ 1 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में 0, 5 और 19 रन बनाने वाले लाबुशेन का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा। मिडिल ऑर्डर में कूपर कॉनोली (35) ने कप्तान जोश इंग्लिस (19) और एलेक्स कैरी (47) के साथ छोटी साझेदारियां कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे टीम को संकट से नहीं निकाल सके। नाहिद राणा की 140 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए राणा ने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में तीन विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। मोसाद्देक हुसैन ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 37 रन देकर 2 जरूरी विकेट निकाले। 15 साल बाद दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 15 साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच भी मीरपुर के इसी मैदान पर गुरुवार और रविवार को खेले जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन रह सकता है फीका, पहले ही दिन कुर्सियां खाली रहने के आसार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैचों का हाल फीका रह सकता है। पहले ही दिन कुर्सियां खाली रहने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ टिकटें नहीं बिकी हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि डिमांड कीमतों की वजह से कम है। Wed, 10 Jun 2026 08:34:52 +0530

  Videos
See all

UP News | Moradabad: मीटिंग के बीच DM और अफसरों ने किया योग.. वीडियो वायरल | CM Yogi | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T03:14:33+00:00

8th Pay Commission Big Update : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन होगी डबल! | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T03:15:23+00:00

Rohtak के व्यस्त डी-पार्क बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं कई दुकानें | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T03:10:57+00:00

US Vs War Update: Iran पर अमेरिकी Air Strike, Donald Trump बोले हेलिकॉप्टर हमले का लिया बदला #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T03:12:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once