Responsive Scrollable Menu

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वरुण की फिल्म, मंगल को छापे इतने करोड़

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और बॉबी देओल की 'बंदर' से सामना हुआ है। ऐसे में अब इसके मंगलवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Continue reading on the app

UP Police Constable Exam: चंद्रयान से कोविड वैक्सीन तक... इन सवालों ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का लिया टेस्ट

परीक्षा देने के बाद छात्रा विशाखा सिंह ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया है. औसत पेपर आया हुआ था. किसी भी सवालों में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. अगर जो व्यक्ति अच्छे से पढ़ाई किया होगा,  तो उसका इस बार होना तय माना जा रहा है. जैसा हम लोगों ने तैयारी की थी और जैसा पढ़ाया गया था. उसी हिसाब से आया था. मतलब पेपर ज्यादा हार्ड नहीं था. 

Continue reading on the app

  Sports

पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन हराया:21 साल बाद कंगारू टीम पर मिली दूसरी जीत; नालेद राणा ने झटके 4 विकेट

बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 86 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में यह केवल दूसरी जीत है। इससे पहले साल 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी वनडे मैच में मात दी थी। इस मुकाबले में करीब चार साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे मोसाद्देक हुसैन ने पहले बल्लेबाजी में नाबाद 86 रनों की पारी खेली और बाद में गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए। वहीं, नावेद राणा ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले हफ्ते पाकिस्तान से वनडे सीरीज 2-1 से हारने के बाद यहां पहुंची है, जहां उसे पहले ही मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। खराब रोशनी और बारिश के कारण रुका मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 284 रन बनाए थे। जवाब में 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना सकी थी कि तभी मैदान पर तेज बिजली कड़कने और बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू न होने की स्थिति में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। मोसाद्देक हुसैन की शानदार वापसी, शांतो और तंजीद के भी अर्धशतक चार साल बाद टीम में लौटे मोसाद्देक हुसैन बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने महज 70 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन कूट डाले। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने उन्हें तीन जीवनदान भी दिए। कूपर कॉनोली, ओलिवर पीक और एडम जम्पा ने उनके कैच छोड़े, जिसका मोसाद्देक ने पूरा फायदा उठाया। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 67 और ओपनर तंजीद हसन ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। खिलाड़ियों की कसी फील्डिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर मैथ्यू शॉट को तस्कीन अहमद ने बोल्ड कर दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन भी सिर्फ 1 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में 0, 5 और 19 रन बनाने वाले लाबुशेन का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा। मिडिल ऑर्डर में कूपर कॉनोली (35) ने कप्तान जोश इंग्लिस (19) और एलेक्स कैरी (47) के साथ छोटी साझेदारियां कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे टीम को संकट से नहीं निकाल सके। नाहिद राणा की 140 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए राणा ने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में तीन विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। मोसाद्देक हुसैन ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 37 रन देकर 2 जरूरी विकेट निकाले। 15 साल बाद दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 15 साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच भी मीरपुर के इसी मैदान पर गुरुवार और रविवार को खेले जाएंगे। Wed, 10 Jun 2026 02:03:09

  Videos
See all

Mother-In Law-Parikrama Viral Video: कलयुग में 'श्रवण कुमार' बनी बहू | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:10:20+00:00

PM Modi's New Record : PM Modi ने तोड़ा सबसे लंबे वक्त तक Prime Minister रहने का Nehru का रिकॉर्ड #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:13:00+00:00

Kolkata में Mamata Banerjee के घर पहुँची CID | #shorts #viralvideo #viralnews #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:15:51+00:00

Sea में फंसी व्हेल को बचाया गया, चला बड़ा अभियान | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:14:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers