Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, चंद्रमा मीन राशि में होंगे, पढ़ें मेष से मीन के लिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बुधवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. आज गणेश जी की पूजा करने से फल मिलेगा. आज ज्येष्ठ अधिकमास में कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 12:58 तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथी का प्रारंभ हो जाएगा. आज का दिन ग्रहों के गोचर, दुर्लभ संयोंगों और राजयोगों को संयोग बना रहा है. बुधवार का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. इसके साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्या डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन सूर्योदय सुबह 5:22 बजे हुआ है और सूर्यास्त शाम 7:18 बजे होगा. आज कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. आज के दिन का महामंत्र है- ऊं गं गणपतये नमः. चलिए अब जानते हैं 12 राशियों का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 10 जून 2026 (Today Horoscope 10 June 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है और कर्ज से मुक्ति मिलेगी. लाभकारी योजनाएं बनेंगी.
रोग और शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार, निवेश और नौकरी लाभकारी रहेंगे. समय अनुकूल चल रहा है.

  • सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 8 
  • लकी रंग- लाल
  • लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि की आज यानी बुधवार के दिन समस्याओं का समाधान होगा. धन लाभ का योग बन रहा है. संतान की चिंता समाप्त होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और निवेश, व्यापार, नौकरी लाभ देंगे. आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी. रोग और शत्रु शांत होंगे.

  • सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
  • पत्नी और मां का सम्मान करें    
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Shukra Grah: शुक्र ग्रह का रहस्य... देवताओं से जुड़कर भी असुरों के गुरु क्यों बने शुक्राचार्य? जानिए प्रभाव और इनकी प्रिय राशियां

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए. यात्रा और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. नए व्यापार से लाभ मिल सकता है और आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

  • सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
  • हरा वस्त्र दान करें 
  • जरूरतमंद की मदद करें
  • शुभ अंक -6
  • शुभ रंग --पीच कलर
  • लक मीटर-6

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को राजनीतिक लाभ मिलने वाला है. दूर देश की यात्रा होगी और कार्य विस्तार की योजना बन रही है. संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

  • सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
  • उपाय- मोती और चांदी दान करें 
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- आसमानी
  • लक मीटर- 7

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना जरूरी होगा. आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी और आवेश में कोई काम न करें.

  • सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें, गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
  • लाल कपड़ा दान करें
  • शुभ अंक- 5 
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज सलाह, मशविरा से लाभ मिलेगा. निवेश और नौकरी में लाभ होगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी. आज जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे.
कोई लाभदायक समाचार मिलेंगे.

  • सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
  • उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
  • शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 7

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के यश कीर्ति में आज वृद्धि होगी. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. पदोन्नति का योग बन रहा है. आपको यात्रा से लाभ होगा. नए रोजगार से लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
  • उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को पराक्रम से लाभ होगा. आज इन लोगों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
  • उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
  • शुभ अंक- 1
  • शुभ रंग- लाल
  • लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि को आज व्यापार, निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी और संतान लाभ का योग बन रहा है.

  • सावधानी- नया कार्य करने से बचें
  • उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- हल्दी 
  • लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों की आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होंगे. आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. इंटरव्यू की कॉल आ सकती है  और वाणी पर संयम रखें.

  • सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
  • उपाय- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको का आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपका मनोबल बढ़ेगा.
विरोधियों से कष्ट मिल सकता है और आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें 
  • उपाय- काली वस्तु का दान करें
  • पक्षियों को दाना खिलाएं 
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों का रुका हुआ काम पूरा होगा. बुधवार के दिन आपकी योजनाएं सफल होंगी और लाभ देंगी. रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.

  • सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
  • उपाय- पीले वस्तु का दान करें
  • भगवान विष्णु की आराधना करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- पिंक
  • लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Roti: फ्रिज में रखे आटे की कभी न खाएं रोटियां! घर आती है दरिद्रता, जानें सही नियम

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 10 June 2026: जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 10 June 2026: आज यानी 10 जून 2026 दिन बुधवार को दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जो कि सुबह 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. उसके बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. इसके अलावा दिनभर मृत्यु पंचक रहेगा जिसे शास्त्रों में काफी अशुभ माना जाता है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 10 जून 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • दिन- बुधवार
  • तिथि- पुरुषोत्तम मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि सुबह 12 बजकर 58 मिनट तक उसके बाद एकादशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक उसके बाद रेवती नक्षत्र होगा.
  • सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:18 बजे 
  • करण- वणिज, विष्टि
  • चंद्रमा- मीन राशि 
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है 
  • राहुकाल- दोपहर 12:20 से दोपहर 2:04 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • महामंत्र- ॐ गं गणपतये नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 28 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 09 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 10 जून सुबह 01:24 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 10 जून को दोपहर 02:11 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक
अमृत काल सुबह 04:35 बजे से सुबह 06:10 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
यम गण्डक सुबह 07:25 बजे से सुबह 09:05 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल सुबह 10:45 बजे से 12:26 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12:53 तक रहेगा

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Roti: फ्रिज में रखे आटे की कभी न खाएं रोटियां! घर आती है दरिद्रता, जानें सही नियम

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes Love Story: पहले बच्चा फिर शादी और... स्कूल टीचर पर दिल हार बैठे थे बेन स्टोक्स, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Ben Stokes love Life: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जितना अपने खेल लिए पूरी दुनिया में मशहूर हुए हैं उससे ज्यादा वह विवादों के लिए भी जाने गए. हाल ही में स्टोक्स का नाम लंदन के एक नाइटक्लब में मारपीट मामले में आया है. इसके कारण अब उनके करियर पर तलवार लटक गई है. करियर और विवाद के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. Wed, 10 Jun 2026 07:20:51 +0530

  Videos
See all

Modi सरकार के 12 साल पर बोले Waris Pathan 'बड़ी-बड़ी फेंकते हैं, देश के मुद्दों पर बात नहीं करेंगे...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:43:44+00:00

Bhagya Chakra: किन राशि वालों के लिए पन्ना धारण करना होता है सबसे शुभ? | Horoscope | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:13+00:00

AC गोदाम में चोरी करने पहुंचा, ठंडी हवा में सो गया चोर | #theft #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:17+00:00

Akhilesh Yadav New Look : अखिलेश यादव का नया लुक वायरल, क्या आपने देखा? | Akhilesh Yadav Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers