Responsive Scrollable Menu

अब हरियाणवी सिंगर डिंपल चौधरी का आपत्तिजक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर अश्लील हरकत की; ट्रोलर्स बोले-खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज पर कमर छूने पर थप्पड़ मारने वाली हरियाणवी डांसर का अब खुद अश्लील हरकत करते का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 3 जून को उसी प्रोग्राम का है। वीडियो में डांसर डांस स्टेप करते समय नोट को युवक के प्राइवेट पार्ट पर टच करती दिखाई दे रही है। हालांकि, युवक ने पैंट शर्ट पहनी हुई है, लेकिन डांसर की हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है। पास में ही खड़ा दूसरा युवक यह वीडियो बना रहा है और हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डांसर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग इस हरकत को अश्लील बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह खुद इस तरह की चीजों को बढ़ावा दे रही हैं। उधर, डांसर ने भी ट्रोलर्स के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- कलाकारों को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। पहले हाथरथ स्टेज शो के दौरान बदसलूकी करने वाले युवक की गिरफ्तारी होने दी जाए, इसके बाद मैं ट्रोल करने वालों को भी जवाब दूंगी। डांसर के नए वीडियो ने बढ़ाया विवाद… महिला इन्फ्लुएंसर बोलीं- खुद वल्गैरिटी करते हो, रिएक्ट मत करो "मैंने मोस्टली ना बोलना बंद कर रखा था, लेकिन मुझे अब बोलना पड़ रहा है। एक वीडियो है, काफी ज्यादा चर्चा में आ रही है। काफी ज्यादा उस पे फेक रिपोर्टर्स हैं, जो न्यूज बना के डाल रहे हैं। वो है डांसर की, ठीक है? खुल्लम नाम ले रही हूं, क्योंकि मुझे वो चीज नहीं अच्छी लग रही है। जब आपको पता है कि आप वल्गैरिटी करते हो, आप खुद भी गलत हरकतें करते हो, तो आप उस चीज को रिएक्ट मत करो। अगर आपको थप्पड़ मारना था तो ऑन द स्पॉट मारते, रुक के नहीं मारना था। मारूं नहीं मारूं, मारूं नहीं मारूं, वो चीज पहली गलती लगी, ठीक है? दूसरी बात, आपने ही कहीं ना कहीं उन्हें हिंट दिया होगा, किनारा दिया होगा तभी आपके साथ ये बदतमीजी हुई है, वरना नहीं होती। और अगर अब भी आप लोगों को लगता है कि मैं गलत कह रही हूं, तो आप डांसर के दोनों वीडियो देख लो। आप बताना कि उनमें से कौन सा सही है और कौन सा गलत है। ट्रोलर्स को डांसर ने दिया ऐसा जवाब… अब पढ़िए… सुसाइड के ऐलान के बुधवार को क्या होगा ---------------------- डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 'कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी':हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

Continue reading on the app

मकर राशिफल 10 जून 2026: आज मिलेगा भाग्य का साथ, अज्ञात स्रोतों से पास आ सकता है पैसा

Aaj ka makar rashifal 10 June 2026, Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य, धन, सेहत और करियर में कैसे फल प्रदान करेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 10 जून 2026 का मकर राशि का राशिफल।

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes Love Story: पहले बच्चा फिर शादी और... स्कूल टीचर पर दिल हार बैठे थे बेन स्टोक्स, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Ben Stokes love Life: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जितना अपने खेल लिए पूरी दुनिया में मशहूर हुए हैं उससे ज्यादा वह विवादों के लिए भी जाने गए. हाल ही में स्टोक्स का नाम लंदन के एक नाइटक्लब में मारपीट मामले में आया है. इसके कारण अब उनके करियर पर तलवार लटक गई है. करियर और विवाद के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. Wed, 10 Jun 2026 07:20:51 +0530

  Videos
See all

AC गोदाम में चोरी करने पहुंचा, ठंडी हवा में सो गया चोर | #theft #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:17+00:00

Modi सरकार के 12 साल पर बोले Waris Pathan 'बड़ी-बड़ी फेंकते हैं, देश के मुद्दों पर बात नहीं करेंगे...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:43:44+00:00

Bhagya Chakra: किन राशि वालों के लिए पन्ना धारण करना होता है सबसे शुभ? | Horoscope | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:42:13+00:00

Gujarat News: रसोई गैस पर महंगाई की मार, कम हुई उज्ज्वला सब्सिडी। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T02:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers