EXPLAINER: बांग्लादेश अगर ऑस्ट्रेलिया में जीती, तो टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, WTC में बिगड़ेगा भारत का खेल, यहां समझिए पूरा समीकरण
EXPLAINER: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और फिर बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हां, सीरीज शुरू होने से पहले कोई अगर कहता कि बांग्लादेश का पलड़ा इस मैच में भारी हो सकता है, तो शायद कोई नहीं मानता. मगर, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी है और उसके जीतने के काफी अधिक चांसेस दिख रहे हैं. लेकिन, यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि अगर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने में कामयाब होती है, तो इससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ जाएगी और उसके हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका भी फिसल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के समीकरण के बारे में जानते हैं और ये भी जानेंगे कि आखिर बांग्लादेश की जीत भारत की मुश्किलें कैसे बढ़ा सकती है.
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को किया परेशान
डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 के स्कोर पर ही सिमट गई. वहीं, अब बांग्लादेश की पहली पारी में स्कोर 351/6 हो गया है. ऐसे में बांग्लादेश की टीम ने 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब इस मैच में बांग्लादेश का पलड़ा कहीं न कहीं भारी हो गया है. ये बात भी सच है कि अगर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले कोई कहता कि बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया का उसके घर में ऐसा हाल करेगी, तो शायद कोई नहीं मानता, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच और सीरीज किसके पक्ष में झुकेगी.
Day 2 Stumps | Bangladesh lead by 153 runs, finishing the day on 351/6 ????????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
Bangladesh tour of Australia | 1st Test#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/pre3dUqwk1
WTC प्वॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश लगा सकता है छलांग
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त चौथे स्थान पर है. बांग्लादेश ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और 1 मैच हारा है. एक मैच ड्रॉ पर रहेगी. उनका विनिंग प्रतिशत 58.33 है और 28 प्वॉइंट्स है. अब अगर, बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने में कामयाब होती है, तो वह अंक तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर कर लेगी.
ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को उसी के घर में हराने से बांग्लादेश का जीत प्रतिशत (PCT) 58.33% से काफी ऊपर चला जाएगा, जिससे WTC फाइनल की दौड़ में उनकी दावेदारी को एक ऐतिहासिक वैधानिक मजबूती मिलेगी.
भारतीय टीम अंक तालिका में कहां है?
All in readiness in Galle for the #SLvIND Test Series ????
— BCCI (@BCCI) August 14, 2026
Captain Shubman Gill and #TeamIndia are all set ????️ pic.twitter.com/58Yo7gb3yT
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. बता दें, भारत को WTC 2026 के इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से टीम इंडिया सारे मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार होगी. ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर हर हाल में दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करना चाहेगी या कम से कम सीरीज ड्रॉ करना चाहेगी.
फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.
बांग्लादेश जीती तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन
टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कतार में है. हालांकि, इसके लिए अभी टीम इंडिया को लंबा सफर तय करना है. लेकिन, अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद बांग्लादेश की टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज पर कब्जा कर लेती है, तो सीधे तौर पर टीम इंडिया की चिंता बढ़ जाएगी. चूंकि, फिर बांग्लादेश का प्रतिशत काफी बेहतर हो जाएगा और ये टीम फाइनल में पहुंचने में टीम इंडिया की राह में मुश्किलें पैदा कर सकती है.
टीम इंडिया को अब किस-किस के खिलाफ खेलनी है सीरीज?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र के तहत टीम इंडिया को अभी 9 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मुकाबले के लिए सामने होंगी. ऐसे में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि अब भारत के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. यदि वह यहां से सारे मैच जीतती है, तभी उसके लिए फाइल में जगह बनाने का मौका बनेगा.
17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर, मेष समेत 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
Surya Gochar 2026: 17 अगस्त 2026 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए खास लाभकारी रह सकता है। इन राशियों को करियर, धन, मान-सम्मान और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









