Responsive Scrollable Menu

एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री शुरू

जेवर, 14 अगस्त 2026। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले तथा परियोजना के कारण विस्थापित हुए किसानों की वर्षों से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग का आज समाधान प्रारंभ हो गया। पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना के अंतर्गत जेवर बांगर में विस्थापित परिवारों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई।

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, जेवर में आज प्रथम चरण में पांच विस्थापित किसानों के भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई। जिन किसानों की आज रजिस्ट्री हुई, उनमें—

1. उमर मोहम्मद पुत्र हाशियार खान — ग्राम नगला शरीफ खां
2. हंसराज पुत्र चतर सिंह — ग्राम दयानतपुर खेड़ा
3. ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल — ग्राम दयानतपुर खेड़ा
4. जयवीर सिंह पुत्र नाहर सिंह — ग्राम रोही
5. प्रेमवती पत्नी प्रेम — ग्राम रोही

शामिल हैं।

वर्ष 2020-21 में विस्थापित परिवारों के लिए कुल 3065 भूखंडों के आरक्षण/आवंटन पत्र जारी किए गए थे। किसान लंबे समय से इन भूखंडों की रजिस्ट्री कराकर विधिवत मालिकाना हक दिए जाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2022 से यह मामला लंबित होने के कारण आवंटन के बावजूद किसानों को अपने भूखंडों का पूर्ण मालिकाना अधिकार प्राप्त नहीं हो पा रहा था।

आज पांच किसानों की रजिस्ट्री के साथ इस लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। अब शेष प्रभावित एवं पात्र किसानों की रजिस्ट्री भी क्रमबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

इस अवसर पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा- “जेवर के किसानों ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन देकर उत्तर प्रदेश और देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। विस्थापन के पश्चात उन्हें आवंटित भूखंडों का मालिकाना हक मिलना उनका अधिकार था। वर्ष 2022 से लंबित इस समस्या का आज समाधान प्रारंभ हुआ है। आज मैंने स्वयं सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, जेवर में उपस्थित रहकर पांच विस्थापित किसानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को प्रारंभ कराया है। अब शेष सभी पात्र किसानों की रजिस्ट्री भी क्रमबद्ध रूप से कराई जाएगी।”

धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा- “मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सदैव जेवर के किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान केवल भूमि दाता नहीं हैं, बल्कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के वास्तविक भागीदार हैं। उनके अधिकार, सम्मान और पुनर्वास की जिम्मेदारी हमारी है।”

जेवर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया को अब अभियान के रूप में तेजी से आगे बढ़ाया जाए और शेष सभी प्रभावित किसानों की रजिस्ट्री अतिशीघ्र पूर्ण कराई जाए, जिससे किसी भी किसान को अपने आवंटित भूखंड के मालिकाना हक के लिए और प्रतीक्षा न करनी पड़े। आज की शुरुआत के साथ वर्षों से अपने आवंटित भूखंडों के मालिकाना हक की प्रतीक्षा कर रहे विस्थापित किसानों की एक बड़ी समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता साफ हो गया है।

Continue reading on the app

15 अगस्त 1947 की सुबह कैसी थी? जब दुकानों पर तिरंगा, सड़कों पर भीड़ और हर चेहरे पर था आजादी का उत्साह

India Independence Celebrations 1947: 15 अगस्त 1947 की सुबह आखिर आम भारतीयों ने आजादी का जश्न कैसे मनाया था? नेहरू के भाषण और दिल्ली के समारोहों से दूर, जानिए उन अनसुनी कहानियों को, जब घरों, दुकानों, स्कूलों और रेलवे स्टेशनों पर लोगों ने पहली बार आजाद भारत का सूरज देखा।

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत नई दिल्ली में सोमवार से हो रही है. प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त तैयारी की गई है. ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने कहा है कि उनका लक्ष्य देश के लिए पोडियम फिनिश करना है. Sun, 16 Aug 2026 14:47:04 +0530

  Videos
See all

Chandigarh Protest News LIVE: पंजाब बंद के ऐलान होते ही कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन तेज!| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:35:16+00:00

Indonesia Earthquake:इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही! धरती कांपी, मची अफरा-तफरी! Indonesia Earthquake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers