Blade-less Ceiling Fan : गर्मियों में बिना ब्लेड के कमरे में दौड़ेगी ठंडी हवा! जानें कैसे काम करता है ब्लेडलेस सीलिंग फैन
Blade-less Ceiling Fan : क्या आपने कभी ऐसा पंखा देखा है, जिसमें ब्लेड ही नजर नहीं आते? इसे ब्लेडलेस सीलिंग फैन कहा जाता है. यह देखने में सामान्य पंखे से अलग होता है और आधुनिक घरों में इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है. लेकिन सवाल है कि बिना ब्लेड के यह हवा कैसे देता है?
62 की उम्र में इश्क लड़ा रहे Govinda: रूमर्ड GF संग फिर हुए स्पॉट; पत्नी बोलीं- ‘शर्म करो! बेटी की उम्र की लड़की घूमा रहे’
Sunita Ahuja Reaction On Govidna And Komal: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। दोनों को साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर रिएक्ट किया है।
साथ नजर आए गोविंदा और कोमल
गोविंदा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘रूपा’ में कोमल रानी स्वर्णकार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। इसी बीच गोविंदा और कोमल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों साथ दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के कथित रिश्ते की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई।
सुनीता ने दिया करारा जवाब
जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा के कोमल के साथ फिल्म प्रमोट करने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। सुनीता ने कहा कि फिल्म बननी भी तो चाहिए, प्रमोशन तो फिल्म बनने के बाद होता है। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ कोमल के नजर आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूमने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए और हर चीज का एक स्टैंडर्ड होना चाहिए।
कोमल के कपड़ों पर भी किया कमेंट
सुनीता ने अपनी बात यहीं खत्म नहीं की। उन्होंने कोमल के कपड़ों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो।” इसके बाद उन्होंने अपने स्टाइल का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। सुनीता की इस टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा
गोविंदा करीब सात साल बाद फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म कोमल की डेब्यू फिल्म बताई जा रही है। इसे एक हीरोइन-केंद्रित सस्पेंस ड्रामा के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। गोविंदा फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े- कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi











