स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, CM सोरेन देंगे राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक
Jharkhand: रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर झारखंड के 29 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन सभी पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित करेंगे. इन पदकों की घोषणा पहले ही केंद्र सरकार की ओर से की जा चुकी है. तो चलिए जानते हैं कि किन-किन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.
तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिलेगा सम्मान
इस बार झारखंड पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा. वहीं, पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक और 23 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.
कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दारोगा कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को मिलेगा. वह जैप-1, रांची में तैनात हैं. लंबे समय तक बेहतर और जिम्मेदारी के साथ सेवा देने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.
पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
पुलिस वीरता पदक पाने वालों में लातेहार के दारोगा विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के दारोगा प्रमोद कुमार राय, लातेहार के सिपाही वेद प्रकाश महतो और रामचन्द्र कुमार महतो तथा जामताड़ा के सिपाही कृष्णा मुर्मू शामिल हैं.
23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईजी डॉ. माइकलराज एस, ए. विजयलक्ष्मी, डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, विशेष शाखा के डीएसपी नीरज कुमार और संचार एवं तकनीकी सेवाएं के इंस्पेक्टर अरुण कुमार शामिल हैं. इसके अलावा एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वाशिष्ट कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार, चालक हवलदार मो. इकबाल, विंडराय मुंदरी, जैप-10 की महिला सिपाही मानती खलखो और प्रभा देवी को भी सम्मान मिलेगा.
एटीएस के मनोज कुमार राय, आईटीएस के इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी, रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो और एसटीएफ के हवलदार विजय थापा भी इस सूची में शामिल हैं. साल ही जैप-10 की महिला हवलदार रंजिता कुजूर, गढ़वा के सिपाही विदेशी मांझी, चतरा के सिपाही अजय कुमार दुबे, जैप-10 की महिला सिपाही पुष्पा ओडेया और गुमला के सिपाही दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड के 608 युवाओं की बदलेगी किस्मत, ट्रेनिंग के साथ मिलेगी मशीन और रोजगार का मौका
'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं; घर में घुसकर कर सकता है प्रहार', आपरेशन सिंदूर पर बोले NSA अजित डोभाल
'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं; घर में घुसकर कर सकता है प्रहार', आपरेशन सिंदूर पर बोले अजित डोभाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









