अशोकनगर में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पर विवाद, उमंग सिंघार ने सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग
अशोकनगर जिले के महोली गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए प्रतिमा को उसी स्थान पर सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि महोली गांव से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले में लोधी समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं और समाज के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई में हर कदम पर साथ रहेंगे। उन्होंने मांग की कि प्रतिमा हटाने के निर्णय की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और इसमें शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
क्या है पूरा मामला
महोली गांव में प्रशासन द्वारा रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के बाद ग्रामीणों और लोधी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रानी अवंतीबाई लोधी उनके लिए सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि गौरव, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं। इसलिए प्रतिमा हटाए जाने को समाज ने गंभीरता से लिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रतिमा अवैध रूप से स्थापित किए जाने के कारण हटाने की कार्रवाई की गई। हालांकि, प्रदर्शनकारी प्रशासन के इस तर्क से सहमत नहीं हैं और प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
इस मामले पर मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रशासन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा को उसी स्थान पर सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिमा हटाने के निर्णय की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इतिहास और वीरांगनाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
'अब तक किए हर काम से बिल्कुल अलग', रुक्मिणी वसंत ने टॉक्सिक में अपने किरदार को बताया सबसे अहम
Rukmini Vasanth on Toxic: टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के म्यूज़िक लॉन्च पर रुक्मिणी वसंत ने फिल्म का हिस्सा बनने और मेलिसा की दुनिया में कदम रखने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके अब तक के किए गए काम से बिल्कुल अलग है. टॉक्सिक को अपने लिए खास बताते हुए रुक्मिणी ने कहा, “टॉक्सिक मेरे लिए, और इस फिल्म का हिस्सा रहे हर इंसान के लिए बेहद स्पेशल फिल्म है. ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिनके बारे में मैं बात कर सकती हूं. जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसका एक्सपैंसिव होना, फिल्म का स्केल… पहली बार जब मैंने इसके बारे में सुना था, तभी इसका स्केल मुझे बहुत इम्प्रेस कर गया था.”
हर किरदार का ग्रे शेड भी बहुत शानदार
हालांकि, रुक्मिणी ने बताया कि उन्हें फिल्म की तरफ सिर्फ इसका स्केल और ग्रैंड्योर ही नहीं खींच लाया, बल्कि इसके किरदारों की कॉम्प्लेक्सिटी ने भी उन्हें काफी एक्साइट किया. उन्होंने कहा, “फिल्म के स्केल और इस दुनिया की ग्रैंड्योर के साथ-साथ, हर किरदार का ग्रे शेड भी बहुत शानदार है. हर किरदार इतना रॉ और इतना ह्यूमन है.”
रुक्मिणी ने बताया कि वह यह जानने को लेकर काफी एक्साइटेड थीं कि टॉक्सिक की इस बड़ी दुनिया में मेलिसा की जगह क्या है और उसका बाकी किरदारों के साथ कनेक्शन कैसा है. उन्होंने कहा, “मैं यह डिस्कवर करने को लेकर बहुत एक्साइटेड थी कि मेलिसा इस दुनिया में कहां फिट होती है और बाकी किरदार एक-दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं. यह सब किस तरह आपस में जुड़ा हुआ है, इसे लेकर मैं बहुत क्यूरियस थी.”
यह भी एक बहुत शानदार एक्सपीरियंस था मेरे लिए
एक्टर ने यह भी माना कि यश के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना उनके लिए एक्साइटिंग एक्सपीरियंस था. रुक्मिणी ने कहा, “यश सर की फैनगर्ल होना और फिर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना, मेरे लिए यह भी एक बहुत शानदार एक्सपीरियंस था.”
जब रुक्मिणी से पूछा गया कि टॉक्सिक को उनके लिए इतना खास क्या बनाता है, खासकर तब जब ऑडियंस ने उन्हें इससे पहले ऐसी दुनिया या किरदार में नहीं देखा है, तो उन्होंने कहा, “यह अब तक मैंने जो भी काम किया है, उससे बिल्कुल अलग है. मुझे लगता है कि इसमें एक यूनिकनेस है और उनके किरदार में एक खास तरह का ‘जे ने से क्वा’ है.”
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगे. फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: महाभारत सीरियल का ये एक्टर बना रामायण में रावण का नाना, यश की तारीफ में एक्टर ने कही दिल छू लेने वाली बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










