Responsive Scrollable Menu

Fastest Audi Car: ऑडी की पहली हाइब्रिड सुपरकार, सिर्फ 6.8 सेकंड में छुएगी 200 की स्पीड

Fastest Audi Car: ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और तेज हाइब्रिड सुपरकार Audi Nuvolari को पेश कर दिया है। लिमिटेड एडिशन के तौर पर आने वाली इस सुपरकार की दुनिया भर में सिर्फ 499 यूनिट्स बनाई जाएंगी। शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस तकनीक और रेसिंग-प्रेरित डिजाइन के साथ यह कार सुपरकार सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेप करने का दावा करती है।

दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन
Audi Nuvolari में 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन दिया गया है, जो अकेले 800hp की पावर और 730Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स का संयोजन मिलता है, जिससे कुल सिस्टम आउटपुट 1001PS (736kW) तक पहुंच जाता है। यह इंजन 10,000rpm तक रेव करने में सक्षम है, जो इसे बेहद खास बनाता है।

2.6 सेकंड में 100kmph
सुपरकार में 7.3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह कार महज 2.6 सेकंड में 0 से 100kmph और 6.8 सेकंड में 200kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 350kmph से भी अधिक बताई गई है।

एडवांस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी
Audi ने इसमें Quattro Predictive Ride तकनीक दी है, जो लगातार सड़क, ग्रिप और वाहन की गति पर नजर रखती है। ड्राइवर E-Hybrid, Balanced, Dynamic, Dynamic+ और Track Mode जैसे ड्राइविंग मोड्स का चयन कर सकता है।

एयरोडायनामिक डिजाइन और दमदार ब्रेकिंग
कार्बन फाइबर और Audi Space Frame तकनीक से तैयार बॉडी इसे हल्का और मजबूत बनाती है। F1-प्रेरित एयरोडायनामिक डिजाइन, DRS सिस्टम और ऑटोमैटिक रियर विंग 400 किलोग्राम से अधिक डाउनफोर्स पैदा करते हैं।

इसके अलावा Audi Ceramic Pro ब्रेकिंग सिस्टम, कार्बन फाइबर रेसिंग सीट्स और प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर इसे एक परफेक्ट हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार बनाते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Tyre Care Tips: इन आसान उपायों से बढ़ाएं कार के टायरों की उम्र, सफर भी रहेगा सुरक्षित

Tyre Care Tips: किसी भी वाहन की सुरक्षा और परफॉर्मेंस में टायरों की अहम भूमिका होती है, लेकिन अक्सर उनकी देखभाल को नजरअंदाज कर दिया जाता है। भारत की खराब सड़कें, भीषण गर्मी और भारी ट्रैफिक टायरों पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर न केवल टायरों की उम्र बढ़ाई जा सकती है, बल्कि बेहतर माइलेज और सुरक्षित ड्राइविंग का भी फायदा मिलता है।

1. सही रखें टायर प्रेशर
टायरों में सही एयर प्रेशर बनाए रखना सबसे जरूरी है। कम हवा होने पर टायर तेजी से घिसते हैं और माइलेज घटता है, जबकि ज्यादा हवा होने पर टायर असमान रूप से घिस सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सप्ताह में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर जांचें।

2. मौसम का रखें ध्यान
तापमान में बदलाव का असर सीधे टायर प्रेशर पर पड़ता है। गर्मियों में टायरों के अंदर हवा का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए नियमित जांच जरूरी है। हमेशा ठंडे टायरों में ही प्रेशर चेक करवाएं।

3. व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग कराएं
गड्ढों और खराब सड़कों के कारण व्हील अलाइनमेंट बिगड़ सकता है। यदि गाड़ी एक तरफ खिंचती महसूस हो या स्टीयरिंग सीधा न रहे, तो तुरंत अलाइनमेंट और बैलेंसिंग की जांच कराएं। इससे टायरों का घिसाव कम होता है।

4. ड्राइविंग स्टाइल सुधारें
अचानक ब्रेक लगाना, तेज एक्सीलेरेशन और हाई-स्पीड कॉर्नरिंग टायरों की लाइफ कम कर सकती है। स्मूथ और नियंत्रित ड्राइविंग टायरों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखती है।

5. साइडवॉल की भी जांच करें
सिर्फ ट्रेड ही नहीं, बल्कि टायर की साइडवॉल पर भी नजर रखें। कट, दरार या उभार दिखाई देने पर तुरंत निरीक्षण कराएं, क्योंकि यह सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

6. गर्मी से बचाएं टायर
भीषण गर्मी में लंबे समय तक ड्राइविंग करने पर टायर ज्यादा गर्म हो सकते हैं। गाड़ी को छांव में पार्क करें और लंबी यात्रा के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेकर टायरों को ठंडा होने का समय दें।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने टायरों की उम्र बढ़ा सकते हैं और हर सफर को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs SL-A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अलग अंदाज? प्रैक्टिस के VIDEO ने बढ़ाई बेकरारी

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी एक खास पहचान बनाई है और वो है पहली बॉल से ही हमला बोल देना. IPL में वो ऐसे तेवर दिखाकर सफलता हासिल कर चुके हैं. अब उनका यही रूप इंडिया-ए के साथ देखने की उत्सुकता है, मगर क्या वो वाकई में ऐसा ही खेलेंगे? Tue, 09 Jun 2026 00:12:16 +0530

  Videos
See all

Oman News : होर्मुज संकट के बीच ओमान तट पर तेल टैंकर में आग | War News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T20:40:18+00:00

Viral video | भैंस भागती रही, कर्मचारी पीछे पीछे दौड़ते रहे! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:00:37+00:00

Viral VIdeo | पीठ पर पति, आंखों में उम्मीद...VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T20:45:10+00:00

DU Assistant Professor Murder: करोड़ूों की सम्पत्ति के लिए मर्डर | Delhi Police | Property Dispute #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers