IPS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 9 आईपीएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी
बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक साथ 9 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (Bihar IPS Transfer) किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 8 जून सोमवार को गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
बैच 2018 के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार, समादेष्टा, बि.वि.स.पु, बिहार पटना को स्थानांतरित करके समादेष्टा, विशेष सुरक्षा दल पद पर नियुक्त किया गया है। समादेष्टा अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा पद पर मनीष कुमार सिंह को तैनात किया गया है, जो पहले समादेष्टा विशेष सुरक्षा दल पद पर कार्यरत थे।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
दीपक रंजन को पुलिस उपमहानिरीक्षक डकैती विरोध अपराध, अनुसंधान विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह पुलिस उपमहानिरीक्षक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर पद पर कार्यरत थे। बैच 2006 की आईपीएस अधिकारी एस प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह तकनीकी सेवाएं एवं संचार के पुलिस महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थी।
सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस उप-महानिरीक्षक, SCRB पद पर नियुक्त किया गया है। कुमार गौतम पुलिस अधीक्षक जो बिहार पुलिस मुख्यालय को पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-5 पद पर नियुक्त किया गया है।
इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
पंकज कुमार राज, पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक, SCRB पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिरीक्षक रेलवे पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। सुशांत कुमार सरोज को पुलिस उप-महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह पुलिस उप महानिरीक्षक, यातायात पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
TRANSFERBharat Bhagya Vidhata Movie: रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग, सीएम साय और कंगना रनौत ने देखी फिल्म, कहा- सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है मूवी में
रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग, सीएम साय और कंगना रनौत ने देखी फिल्म, Screening of Bharat Bhagya Vidhata in Raipur
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24



















