हॉर्मुज में ऑयल टैंकर पर हुआ हमला, 24 भारतीयों की जान पर बनी आफत; रेस्क्यू ऑपरेशन कर सबको बचाया
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब समुद्री क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है. हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच एक मारिवेक नाम के ऑयल टैंकर पर हमले की खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिक भी मौजूद थे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया.
जहाज पर लगी आग, क्रू मेंबर्स ने मांगी मदद
जानकारी के मुताबिक हमले के बाद जहाज में आग लग गई और हालात तेजी से बिगड़ने लगे. जहाज पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने बताया कि शिप के अंदर पानी घुस रहा था, जिससे उसके डूबने का खतरा बढ़ गया था. उन्होंने यह भी बताया कि जहाज पर मौजूद लाइफ बोट में भी आग लग गई थी. आग की वजह से कई रस्सियां जल गईं और बचाव कार्य में मुश्किलें पैदा हो गईं. क्रू मेंबर्स ने तुरंत आपातकालीन सहायता की मांग की. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारतीय नौसेना का जहाज भी आसपास मौजूद था, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
BREAKING: India says fire reported on oil tanker off Oman with 24 Indian sailors, but all crew safe
— Al Jazeera Breaking News (@AJENews) June 8, 2026
???? LIVE updates: https://t.co/Wtaa1eSE1M pic.twitter.com/Jtnx2UjAZ2
TMC के वो 20 'बागी' सांसद कौन जिन्होंने ममता बनर्जी को दिया झटका, थामेंगे BJP का हाथ
क्या टीएमसी में बगावत से ममता बनर्जी की राजनीतिक पकड़ कमजोर हो रही है? TMC के 20 सांसदों के NDA समर्थन का बंगाल की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी में बढ़ती नाराजगी को रोक पाएंगी? क्या टीएमसी में टूट से 2029 लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





















