New Scooter: यामाहा का मैक्सी स्कूटर भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें प्रीमियम फीचर्स
New Scooter: यामाहा भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम टू-व्हीलर पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया मैक्सी-स्कूटर Yamaha NMax 155 लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लंबे समय से इस स्कूटर को भारतीय बाजार में लाने की चर्चा चल रही है।
155cc मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में होगी एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha NMax 155 को प्रीमियम 155cc मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में उतारा जाएगा। यह स्कूटर स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ युवाओं और टूरिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।
दमदार इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस
Yamaha NMax 155 में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन करीब 15bhp की पावर और 14Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। स्कूटर में 7 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक भी मिलने की उम्मीद है, जो लंबी दूरी की यात्राओं को अधिक सुविधाजनक बना सकता है।
फीचर्स की होगी लंबी लिस्ट
फीचर्स की बात करें तो Yamaha NMax 155 में LED हेडलाइट, LED टेललाइट, 4.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
इसके अलावा स्कूटर में 13-इंच के व्हील्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, ABS, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, की-लेस स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और आरामदायक सिंगल-पीस सीट दी जा सकती है। इसकी सीट हाइट करीब 770mm रहने की उम्मीद है।
कब हो सकता है लॉन्च?
फिलहाल Yamaha ने लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर को 2026 के अंत तक या 2027 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में उतार सकती है।
(मंजू कुमारी)
Electric Bike: ओला को टक्कर देने आ रहा नया ब्रांड, इसमें 5kWh बैटरी और AI फीचर्स
Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और अब इस रेस में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। समर्थ ई-मोबिलिटी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Avore की घोषणा कर दी है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, रेवोल्ट मोटर्स और अन्य प्रमुख EV निर्माताओं से होगा।
125-200cc सेगमेंट को करेगी टारगेट
कंपनी की योजना अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को 125cc से 200cc पेट्रोल मोटरसाइकिलों के विकल्प के रूप में पेश करने की है। इसका उद्देश्य उन ग्राहकों को आकर्षित करना है जो बेहतर परफॉर्मेंस, कम रनिंग कॉस्ट और स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं।
वेबसाइट लॉन्च, सामने आई पहली झलक
Avore ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है। वेबसाइट पर जारी टीजर से मोटरसाइकिल की शुरुआती झलक देखने को मिली है, जिससे साफ है कि कंपनी आधुनिक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है।
दमदार बैटरी और मोटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Avore की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.5kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। इसके साथ 5kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जिसे IP67 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह बैटरी धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी।
मिलेंगे AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
नई इलेक्ट्रिक बाइक में AI आधारित स्मार्ट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइडिंग डेटा, कनेक्टेड फीचर्स और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि बाइक को पूरी तरह इन-हाउस विकसित किया गया है ताकि ग्राहकों को बेहतर और अधिक स्मार्ट अनुभव मिल सके।
कब होगी लॉन्च?
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Avore अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। बढ़ती EV मांग के बीच यह नया ब्रांड भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक मजबूत चुनौती पेश कर सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















