सनी देओल बोले- 'मैं दुनिया का पापा हूं':'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' कार्टून का डायलॉग सुनाया; बंटवारा 1947 के प्रमोशन में पहुंचे थे
अभिनेता सनी देओल अपनी नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में सनी ने फैंस से सीधी बातचीत की। इस दौरान एक फैन के कहने पर उन्होंने मशहूर एनिमेटेड शो 'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' का एक डायलॉग अपनी आवाज में बोलकर सुनाया। हिंदी में डब हुए इस कार्टून शो में जैक नाम के किरदार की आवाज सनी देओल की मिमिक्री स्टाइल में रखी गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना शो देखे बोले 'मैं पापा हूं, दुनिया का पापा' कोलकाता के ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान एक फैन ने सनी देओल से कार्टून शो से जुड़ा एक डायलॉग बोलने का निवेदन किया। फैन ने एक्टर को बताया कि 'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' शो में उनकी आवाज जैसी डबिंग में एक लाइन है, 'ओये मैं पापा हूं, दुनिया का पापा'। सनी देओल ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने यह शो कभी नहीं देखा है, लेकिन वे कोशिश करते हैं। इसके बाद सनी ने अपने सिग्नेचर पंजाबी और हिंदी अंदाज में जोर से यह डायलॉग बोला, जिसे सुनकर पूरे हॉल में मौजूद फैंस ने जमकर तालियां बजाईं। भारत में 'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' की डबिंग का कनेक्शन 'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' मूल रूप से कनाडा का एक लोकप्रिय एनिमेटेड शो है, जिसे जीन-इवेस रायमबॉड ने बनाया था। 1998 से 2019 के बीच इसके 7 सीजन प्रसारित हुए थे। भारत में यह शो साल 2009 में निकलोडियन चैनल पर पहली बार दिखाया गया था। इसके बाद 2012 में जब यह कार्टून नेटवर्क पर आया, तो इसके किरदारों को बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री आवाज में डब किया गया। इसमें जैक नाम की हरी बिल्ली के किरदार की आवाज सनी देओल की स्टाइल में रखी गई थी, जो भारत के बच्चों और युवाओं के बीच काफी मशहूर हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो देश के विभाजन के समय पाकिस्तान चला जाता है। वहां उसे अपने नए घर में एक हिंदू महिला मिलती है, जिसका किरदार शबाना आजमी ने निभाया है। फिल्म की कहानी में सनी उस महिला और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते नजर आते हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और कनिष्का कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यूः बंटवारा 1947:सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक, इंसानियत भरी कहानी जो दिल दहला दे राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी जब साथ आती है तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। घायल, दामिनी और घातक के बाद बटवारा 1947 में यह जोड़ी 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि में फिर से नजर आती है। पूरी खबर पढ़ें
भोपाल तिरंगा यात्रा: CM यादव बोले- थल, नभ और जल हर जगह शान से लहरा रहा तिरंगा, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का दिख रहा उत्साह
आज, शुक्रवार को भोपाल में कोलार से संत नगर तक 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्म श्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत थल, नभ और जल, हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन तिरंगा यात्राओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दे रहा है। तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से पूरे भारत की ताकत का प्रकटीकरण दुनिया के सामने हो रहा है। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र, दुनिया के सामने 56 इंच वाले के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। परमात्मा करें भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। भारत माता की सेवा करते रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह अपने दुश्मनों से निपटने के लिए उनकी सीमा में जाकर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए
यात्रा में युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से होकर निकल रही इस यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। यात्रा के दौरान चारों तरफ से देशभक्ति के गानों की धुन और भारत माता की जय के नारों से गूंज सुनाई दी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक, भोपाल में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के संघर्ष में प्रवासी भारतीयों के योगदान, बलिदान और यशोगाथा को समर्पित ‘प्रवासी सेनानी वीथी’ का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का यह भाव हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मैं सभी सेनानियों को नमन करता हूं।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
मुख्यमंत्री मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के उन सभी अमर शहीदों एवं वीर सेनानियों को सादर नमन, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परमात्मा से प्रार्थना है कि मानवता को ऐसी त्रासदी का दंश फिर कभी न झेलना पड़े। विभाजन की त्रासदी मानवता की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के महत्व का सदैव स्मरण कराती है। साथ ही उन्होने सभी से राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों में सहभागिता का संकल्प लेने की बात कहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News











