Responsive Scrollable Menu

भोपाल तिरंगा यात्रा: CM यादव बोले- थल, नभ और जल हर जगह शान से लहरा रहा तिरंगा, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का दिख रहा उत्साह

आज, शुक्रवार को भोपाल में कोलार से संत नगर तक 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्म श्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत थल, नभ और जल, हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन तिरंगा यात्राओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दे रहा है। तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से पूरे भारत की ताकत का प्रकटीकरण दुनिया के सामने हो रहा है। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र, दुनिया के सामने 56 इंच वाले के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। परमात्मा करें भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। भारत माता की सेवा करते रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह अपने दुश्मनों से निपटने के लिए उनकी सीमा में जाकर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए

यात्रा में युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए।  भोपाल के अलग-अलग इलाकों से होकर निकल रही इस यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। यात्रा के दौरान चारों तरफ से देशभक्ति के गानों की धुन और भारत माता की जय के नारों से गूंज सुनाई दी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक, भोपाल में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के संघर्ष में प्रवासी भारतीयों के योगदान, बलिदान और यशोगाथा को समर्पित ‘प्रवासी सेनानी वीथी’ का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का यह भाव हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मैं सभी सेनानियों को नमन करता हूं।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 

मुख्यमंत्री मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के उन सभी अमर शहीदों एवं वीर सेनानियों को सादर नमन, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परमात्मा से प्रार्थना है कि मानवता को ऐसी त्रासदी का दंश फिर कभी न झेलना पड़े। विभाजन की त्रासदी मानवता की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के महत्व का सदैव स्मरण कराती है। साथ ही उन्होने सभी से राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों में सहभागिता का संकल्प लेने की बात कहीं।

 

Continue reading on the app

Happy Independence Day 2026 Wishes in Hindi: तिरंगा है मेरी शान… देशभक्ति वाले मैसेज, कोट्स और शायरी, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Happy Independence Day 2026 Wishes: ओ देश मेरे... मेरी जान है तू... देशभक्ति वाले संदेश या शायरी को शेयर करना आजकल ट्रेंड का हिस्सा है. अपनों को स्वतंत्रता दिवस की भेजें ये शुभकामनाएं...

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हुए पकड़ा गया क्रिकेटर, बीसीसीआई ने ठोका भारी जुर्माना

Cricketer send message to girlfried during match: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है. खिलाड़ी मैच के दौरान 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (PMOA) में अपनी महिला मित्र को मैसेज भेजते पकड़ा गया. बीसीसीआई ने मैच के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है. Sat, 15 Aug 2026 01:19:38 +0530

  Videos
See all

15 August Alert : दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर चेकिंग | Breaking News | High Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:30:31+00:00

We uncovered the profiles selling assistance to Moroccan migrants | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:38:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers