MPESB Exam 2026: वन रक्षक-जेल प्रहरी परीक्षा रद्द, नई तारीख घोषित, फिर जारी होंगे एडमिट कार्ड
MPESB Exam 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा, जब परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसे रद्द कर दिया गया। रविवार 7 जून को दूसरी पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा तकनीकी कारणों के चलते नहीं हो सकी। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे उम्मीदवारों को बताया गया कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा स्थगित की जा रही है।
परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अचानक मिली इस सूचना से काफी परेशानी हुई। हालांकि, MPESB ने जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।
मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 की दूसरी पाली में आयोजित होने वाली रद्द परीक्षा अब 20 जून 2026 को कराई जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा से कुछ दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। मंडल ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए केवल अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें।
नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Gold-Silver ETF: 3% टूटा गोल्ड ETF, सिल्वर फंड 6% क्रैश; जानिए वजह
Gold-Silver ETF: सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन सोमवार को इनसे जुड़े ETF में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आखिर ऐसा क्या हुआ कि गोल्ड ETF 3% तक टूट गए और सिल्वर ETF में 6% से ज्यादा की गिरावट आ गई? जानिए डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol



















