छठे बड़े मंगल पर बना दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग, करें ये उपाय, बरसेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
ज्येष्ठ माह के अधिकमास के कारण इस वर्ष बड़े मंगल का विशेष महत्व बढ़ गया है। 9 जून 2026 को पड़ने वाला छठा बड़ा मंगल कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बड़ा मंगल और शुभ योग एक साथ आते हैं, तो हनुमान जी की आराधना का फल कई गुना बढ़ जाता है। विशेष बात यह है कि इस समय मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान हैं, जिससे साहस, ऊर्जा, सफलता और जीवन की बाधाओं को दूर करने वाले उपाय अधिक प्रभावी माने जा रहे हैं।
मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में कमजोर मंगल मजबूत होता है और जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इस दिन राशि अनुसार किए गए उपाय आर्थिक संकट, करियर में रुकावट, वैवाहिक समस्याएं और मानसिक तनाव से राहत दिला सकते हैं।
मेष : राशि के जातकों को हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित कर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करना चाहिए।
वृषभ : राशि वालों को मंदिर में चोला चढ़ाना शुभ रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।
मिथुन : राशि के लोग हनुमान जी को इलायची अर्पित करें, इससे नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा।
कर्क : राशि के जातक चने-गुड़ का भोग लगाकर लाल ध्वजा दान करें, इससे नकारात्मकता दूर होगी।
सिंह : राशि वालों को बजरंग बाण का पाठ कर लाल गुलाब की माला चढ़ानी चाहिए, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या : राशि के जातक तुलसी के पत्तों पर 'श्रीराम' लिखकर अर्पित करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला : राशि वालों को पान अर्पित करना लाभकारी रहेगा, जिससे धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : राशि के जातक सिंदूर का चोला चढ़ाकर 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जप करें, इससे शत्रु बाधाएं दूर होंगी।
धनु : राशि के लोगों को हनुमान जी का सिंदूर माथे पर लगाना चाहिए, जिससे करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मकर : राशि वालों को सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान अष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ : राशि के जातक चमेली के तेल और सिंदूर से चोला चढ़ाएं तथा जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
मीन : राशि वालों को बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर लोगों में बांटना चाहिए, जिससे रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल पर श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए ये उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के इस विशेष अवसर पर बजरंगबली की आराधना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति और मंगल ग्रह के शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका में नीलामी, स्पीकर संधवान ने दिए जांच के आदेश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















