A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari के पोज़ से लेकर Kangana Ranaut के विवादित बयान

आज का बॉलीवुड गलियारा स्टार किड्स के रूमर्ड रिलेशनशिप, स्पाई यूनिवर्स के बड़े धमाके और मशहूर हस्तियों के अनोखे अंदाज के नाम रहा। एक तरफ जहाँ पटौदी खानदान के चश्म-ओ-चिराग इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ने मुंबई में पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए 'थंब्स-अप' पोज़ देकर अपने रिश्ते की अफवाहों को हवा दी, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस रवीना टंडन ऋषिकेश की सड़कों पर चेहरा छिपाकर सादगी से स्कूटी की सवारी करती नजर आईं। इस बीच, अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन पर एक नया विवादित बयान देकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फिल्मी फ्रॉन्ट की बात करें तो यशराज फिल्म्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'Alpha' का धमाकेदार टीज़र 10 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जबकि मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'Welcome To The Jungle' के लिए अक्षय कुमार द्वारा ली गई महज ₹1.8 करोड़ की शुरुआती फीस और उनकी स्पेशल प्रॉफिट-शेयरिंग डील ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
......................................................................................................................
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का नया वीडियो वायरल
पटौदी खानदान के चश्म-ओ-चिराग इब्राहिम अली खान और 
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक बार फिर मुंबई में साथ स्पॉट किए गए
दिलचस्प बात यह है कि पिछले वीडियोज की तरह इस बार 
दोनों ने पैपराजी को देखकर अपना चेहरा नहीं छिपाया
बल्कि कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए 'थंब्स-अप' का पोज़ दिया
इस वीडियो के बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें और तेज हो गई हैं
......................................................................................................................
भक्ति में लीन हुईं रवीना टंडन, चेहरा छिपाए की ऋषिकेश की सैर
एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में अतरंगे अंदाज में नजर आईं
एक्ट्रेस को ऋिषिकेश में बिना किसी चमक-दमक के घूमते देखा गया
एक्ट्रेस ने अपना चेहरा कवर किया था, ताकि लोग उन्हें पहचान न सके
रवीना बेज साड़ी पहने, सिर पर पीला गमच्छा लपेटे
पीठ पर बैग टांगे हुए रवीना टंडन बिल्कुल जुदा अंदाज में पैदल चलते हुए
 आगे आती हैं और फिर एक स्कूटी पर स्वार होकर निकल पड़ती हैं
......................................................................................................................
कंगना रनौत का विवादित बयान— नर्सिंग को बताया 'मोस्ट सेक्शुअलाइज़्ड' प्रोफेशन
अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में जुटीं एक्ट्रेस
 और सांसद कंगना रनौत अपने एक नए बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं
 कंगना ने नर्सिंग प्रोफेशन पर टिप्पणी करते हुए इसे सबसे 
ज्यादा 'सेक्शुअलाइज़्ड' (sexualised) पेशा बताया है
उन्होंने कहा कि नर्सों की यूनिफॉर्म आज भी बहुत ब्रिटिश स्टाइल की है 
और उन्हें समाज में वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं
उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है
......................................................................................................................
आलिया भट्ट और शर्वरी की 'Alpha' का टीज़र 10 जून को होगा रिलीज़
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की  फीमेल-लीड फिल्म 'Alpha' पर अपडेट आया
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का पहला टीज़र 10 जून 2026 को रिलीज़ होने जा रहा है
फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं
जबकि बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आएंगे
मेकर्स के मुताबिक, 'अल्फा' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि 
एक 'बैडएस' एटीट्यूड है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा
......................................................................................................................
'Welcome To The Jungle' के लिए अक्षय कुमार ने ली सिर्फ ₹1.8 करोड़ फीस?
जून के आखिरी हफ्ते (26 जून) में रिलीज़ होने वाली मल्टी-स्टारर कॉमेडी 
फिल्म 'Welcome To The Jungle' को लेकर एक खबर सामने आई है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों की फीस लेने वाले अक्षय कुमार
 ने इस फिल्म के लिए शुरुआत में सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं
उन्होंने प्रोड्यूसर के साथ एक खास डील की है
जिसके तहत वह फिल्म की रिलीज़ और उसकी बॉक्स ऑफिस
 कमाई के बाद प्रॉफिट में से अपना बड़ा हिस्सा लेंगे
......................................................................................................................
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

Continue reading on the app

Jaaved Jaaferi के परिवार से 16.24 करोड़ की ठगी! BMC कमिश्नर महेश पाटिल सस्पेंड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के परिवार के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी द्वारा दर्ज कराई गई 16.24 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में संलिप्तता के आरोपों के चलते बीएमसी के 'के-नॉर्थ' (K North) वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर महेश पाटिल को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। निलंबन का यह आधिकारिक आदेश 5 जून को जारी हुआ था, जो रविवार (7 जून) को उन्हें सौंप दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Shilpa Shetty 51 साल की हुईं, Raj Kundra ने इस साल अपनी 'देवी' को लिखा एक 'अलग' बर्थडे नोट, शमिता ने भी लुटाया प्यार


बांद्रा पुनर्विकास परियोजना (redevelopment project) के सिलसिले में हबीबा जाफरी के साथ कथित धोखाधड़ी के लिए पाटिल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। खबरों के अनुसार, इस मामले में व्यवसायी निशित पटेल को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पाटिल को इससे पहले पिछले साल नवंबर में इसी बांद्रा पुनर्विकास परियोजना से जुड़े "अनुचित निवेश" के आरोपों के कारण एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया था। उस समय उन्होंने उन आरोपों से इनकार किया था।

अपनी शिकायत में, हबीबा जाफरी ने आरोप लगाया कि वह पहली बार BMC कार्यालय में पाटिल से मिली थीं, जहां उन्होंने उन्हें बांद्रा पुनर्विकास परियोजना से जुड़े एक फायदेमंद निवेश के अवसर के बारे में बताया था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पाटिल ने उन्हें व्यवसायी निशित पटेल के माध्यम से निवेश करने की सलाह दी थी।
 

इसे भी पढ़ें: क्या Jennifer Winget जल्द ही सिंगापुर के बिज़नेसमैन Ishmael William से रचाएंगी शादी? जानें वेडिंग प्लान से लेकर अफवाहों तक का पूरा सच


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हबीबा जाफरी, जावेद जाफरी, उनके रिश्तेदारों (जिनमें नावेद जाफरी भी शामिल हैं) और अन्य लोगों को परियोजना में निवेश करने के लिए मनाने के लिए जाली सरकारी पंजीकरण दस्तावेज बनाए गए और उन्हें असली बताकर दिखाया गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित धोखाधड़ी से पहले निवेशकों से चेक, नकद, विदेशी मुद्रा और महंगी घड़ियों के माध्यम से लगभग 16.24 करोड़ रुपये जमा किए थे। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद, हबीबा जाफरी ने इस महीने की शुरुआत में खार पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। अब इस मामले की जांच की जा रही है; आरोपों के सिलसिले में पाटिल को सस्पेंड कर दिया गया है और निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया 'शानदार'।

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में तीसरे दिन का खेल पूरी तरह भारत के नाम रहा है। युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को बिखेर दिया और भारत को मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

बता दें कि तीसरे दिन अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 113 रन से आगे बढ़ाई थी। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को ज्यादा देर टिकने का मौका नहीं दिया। खासकर मानव सुथार ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को लगातार झटके देते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम को 152 रन पर समेट दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार मानव सुथार ने 22 ओवर की गेंदबाजी में केवल 33 रन देकर छह विकेट हासिल किए हैं। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट मैच है और उन्होंने अपने पदार्पण मुकाबले को यादगार बना दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को पहली पारी में 412 रन की विशाल बढ़त मिली, जिसके बाद अफगानिस्तान को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।

गौरतलब है कि मानव सुथार अब टेस्ट पदार्पण में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के दसवें गेंदबाज और सातवें स्पिनर बन गए हैं। उनका प्रदर्शन पिछले 38 वर्षों में किसी भारतीय पदार्पण करने वाले गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में शामिल हो गया है। इस सूची में उनसे आगे केवल नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने वर्ष 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर आठ विकेट लिए थे।

अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, लेकिन उन्हें भी मानव सुथार ने ही पवेलियन भेजा है। रहमत शाह के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की पारी तेजी से ढह गई और पूरी टीम 58.4 ओवर में सिमट गई।

मानव सुथार के प्रदर्शन की क्रिकेट जगत में भी जमकर सराहना हो रही है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा स्पिनर की तारीफ करते हुए कहा कि किसी स्पिन गेंदबाज की सफलता केवल पिच की मदद पर निर्भर नहीं होती है। उनके अनुसार गेंदबाजी में कौशल, नियंत्रण और लगातार सही स्थान पर गेंद डालने की क्षमता सबसे ज्यादा मायने रखती है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि मानव सुथार ने यही गुण अपने पदार्पण मुकाबले में दिखाए हैं। उन्होंने बताया कि युवा गेंदबाज ने गेंद को हवा में बहाव दिया, सही जगह पर लगातार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को अपनी योजना के जाल में फंसाया है। उनके मुताबिक विकेट से अत्यधिक मदद मिले बिना भी कोई गेंदबाज अपनी कला के दम पर सफल हो सकता है और मानव सुथार इसका बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आए।

बता दें कि राजस्थान से आने वाले 23 वर्षीय मानव सुथार लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 29 मुकाबलों में 129 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी और उन्होंने अपने पहले ही मैच में चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित कर दिया।

भारत अब इस मुकाबले में पूरी तरह मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। वहीं मानव सुथार की यह यादगार शुरुआत भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक और प्रतिभाशाली बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में नई उम्मीद देती हुई नजर आ रही है।
Mon, 08 Jun 2026 22:03:56 +0530

  Videos
See all

PoK News Live : POK से आई बहुत बड़ी खबर ! | Breaking news | Pakistan News | Asim Munir | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:08:48+00:00

News Ki Pathshala: PM मोदी के तीसरे रिकॉर्ड ने कांग्रेस की उड़ा दी नींद! #ytshorts #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:06:38+00:00

India Alliance Meeting: INDI गठबंधन की बैठक..NDA के खिलाफ '5 एजेंडे'| Rahu | Akhilesh | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:07:56+00:00

Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का साड़ी वाला लुक वायरल! | New Look | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once