Responsive Scrollable Menu

जयपुर में गिराई जा रही है 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, कई अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत लगभग 45 वर्ष पुरानी नूरानी मस्जिद को भी गिराया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नंदपुरी रोड के चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की स्वीकृत चौड़ाई 80 फीट है, जबकि विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के कारण इसकी चौड़ाई काफी कम रह गई है। इसी कारण सड़क के अधिकार क्षेत्र में आने वाले निर्माणों को हटाया जा रहा है।

नूरानी मस्जिद सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त

जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र के नंदपुरी अशोक कॉलोनी में स्थित 45 वर्ष पुरानी नूरानी मस्जिद को आज जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा गिराया जा रहा है। यह कार्रवाई 80 फीट रोड चौड़ीकरण के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान का हिस्सा है। नूरानी मस्जिद के अलावा एक मजार, दो मंदिर और एक सत्संग भवन सहित कई अन्य निर्माण भी इस कार्रवाई की ज़द में हैं। प्रशासन का कहना है कि संबंधित पक्षों को पहले ही नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद अब प्रशासन सीधे कार्रवाई कर रहा है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, इंटरनेट बंद 

कार्रवाई के दौरान लगभग 3000 पुलिसकर्मियों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन को आशंका है कि कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन हो सकते हैं इसलिए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सोशल मीडिया पर अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने अस्थायी रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। आदेश के अनुसार 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बल्क मैसेजिंग सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील भी की है।

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, आज 30 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 9-10 जून को हीटवेव, अगले हफ्ते हो सकती है मानसून की एंट्री

प्री-मानसून गतिविधियां के चलते 10-11 जून तक मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। इसका असर मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और चंबल अंचल में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक औसतन 8.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर में करीब 2 इंच तक और नीमच में ढाई इंच से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

रविवार (7 जून 2026) को नर्मदापुरम में 20.6 मिमी. भोपाल में 11.6 मिमी, राजगढ़ में 3.0 मिमी, रायसेन में 2.0 मिमी, उमरिया में 2.6 मिमी और जबलपुर में 1.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरदा, सीहोर, देवास , खंडवा ,इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम में 60 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, आगामी 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, ऐसे में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18-20 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 3-4 दिन की देरी से आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को पहुंचा था। वर्तमान में दो चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ सक्रिय है । एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ के 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, फिर क्यों WTC प्वाइंट्स टेबल में नहीं मिलेगा एक भी अंक

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन से जीत दर्ज की. यह टेस्ट इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. कमाल की बात यह है कि इस मैच में मिली जीत का फायदा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं मिलेगा. Mon, 8 Jun 2026 16:01:22 +0530

  Videos
See all

Delhi में हुआ I.N.D.I.A गठबंधन का 'महामंथन' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:43:48+00:00

NH 531 पर दर्दनाक हादसा, 6 लोग घायल | #viralvideo #viralnews #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:45:25+00:00

Air India | IGI Airport | Airport पर अचानक आई तेज हवाओं और बारिश ने बड़ा हादसा | #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:45:53+00:00

Breaking News : TMC के 20 सांसद हुए बागी, लोकसभा स्पीकर को पत्र | Kakoli Ghosh होंगी नेता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers