Kalashtami 2026: अधिक मास की कालाष्टमी पर आज भगवान काल भैरव की प्रिय चीजों का लगाएं भोग, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर
Kalashtami 2026: आज यानी 08 जून 2026, सोमवार को कालाष्टमी का पावन पर्व है. सनातन धर्म में कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा का विशेष महत्व होता है. लेकिन इस बार की कालाष्टमी और भी ज्यादा खास और फलदायी मानी जा रही है, क्योंकि यह पावन अधिकमास के ज्येष्ठ महीने में पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन संकटों को हरने वाले वाला कालभैरव की सच्च मन से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और नकारात्मक ऊर्जाएं हमेशा कि लिए दूर हो जाती हैं. यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है या भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो आज शाम को प्रदोष काल में भैरव बाबा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाकर अपनी सोई हुई किस्मत को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं अधिकमास कालाष्टमी के दिन बाबा काल भैरव को प्रसन्न करने वाले उनके प्रिय भोग के बारे में.
बाबा काल भैरव को लगाएं इन खास चीजों का भोग
उड़द की दाल से बने भोजन
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव को उड़द के बड़े, पकोड़े या अन्य भोजन बनाकर भोग लगा सकते हैं. ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है.
जलेबी का भोग
कहा जाता है कि कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा को मीठे भोग में जलेबी अर्पित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जलेबी का भोग लगाने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
काले तिल और गुड़
काले तिल और गुड़ का भोग भी भैरव पूजा में शुभ माना गया है. इसे अर्पित करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है. साथ ही सालों से रुका हुआ काम भी पूरा हो जाता है.
नारियल और मिठाई
अगर आपके पास इनमें से कोई भोग न हो तो घबराएं नहीं पूजा के समय आप नारियल, बताशे या किसी भी शुद्ध मिठाई का भोग भी काल भैरव को अर्पित किया जा सकता है.
कालाष्टमी की धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा की पूजा करने से भक्तों के जीवन में चल रही बाधाएं दूर हो जाती है. साथ ही शनि, राहु और केतु से जुड़े कुछ कष्टों से भी छुटकारा मिलने की मान्यता है. भक्तों का भरोसा है कि इस दिन श्रद्धा से की गई आराधना सोई हुई किस्मत को जगाने और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है.
यह भी पढ़ें: Adhik Maas Kalashtami 2026: अधिक मास की कालाष्टमी व्रत आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
एनवीडिया और एसके हाइनिक्स ने एआई फैक्टरियों के लिए कई साल के समझौते पर किए हस्ताक्षर
सोल, 8 जून (आईएएनएस)। एनवीडिया और एसके हाइनिक्स ने सोमवार को कहा कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फैक्ट्रियों के लिए अगली पीढ़ी की मेमोरी टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए कई सालों की टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप की है।
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने सोल में एसके ग्रुप के हेडक्वार्टर में पत्रकारों से कहा, हमने एसके के साथ एक बहुत ही अहम और लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप की है।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग ने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर टेक्नोलॉजी रोडमैप तैयार करेंगी और पारंपरिक मेमोरी डेवलपमेंट से आगे बढ़कर अपने सहयोग को और गहरा करेंगी।
एसके ग्रुप के चेयरमैन चेई ताए-वोन ने भी कहा कि यह पार्टनरशिप दोनों कंपनियों के बीच सहयोग के एक नए दौर की शुरुआत है।
चेई ने कहा, अब तक हमारा ज्यादातर सहयोग मेमोरी पर केंद्रित रहा है, लेकिन अब हम अपनी पार्टनरशिप को एक ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे।
एसके हाइनिक्स ने कहा कि यह पार्टनरशिप पर्सनल एआई और फिजिकल एआई जैसे उभरते एआई सेक्टर में उसकी मौजूदगी को बढ़ाएगी, साथ ही लंबे डेवलपमेंट साइकल के बावजूद एडवांस्ड मेमोरी प्रोडक्ट की स्थिर सप्लाई सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
हुआंग ने कहा, हम एआई क्रांति की शुरुआत में हैं, और उन्होंने आगे कहा कि एआई का भविष्य बहुत उम्मीदों वाला है।
हुआंग ने यह भी कहा कि एनवीडिया, एसके हाइनिक्स को एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और फिजिकल एआई जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार करने में मदद करेगा, साथ ही एनवीडिया के अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप एआई प्लेटफॉर्म वेरा रुबिन के लिए मेमोरी टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करेगा।
इस समझौते के तहत, कंपनियां एनवीडिया के अगली पीढ़ी के सिस्टम, जिसमें वेरा रुबिन एआई सुपरकंप्यूटर भी शामिल हैं, के लिए मेमोरी टेक्नोलॉजी को मिलकर डेवलप करेंगी।
एसके हाइनिक्स, अपनी स्थानीय प्रतिद्वंद्वी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर, वेरा रुबिन के लिए एक अहम मेमोरी कंपोनेंट एचबीएम4 की सप्लाई करती है। एनवीडिया ने कहा कि वेरा रुबिन का प्रोडक्शन अब पूरी तरह से चल रहा है और इस साल की तीसरी तिमाही में इसकी डिलीवरी शुरू होने वाली है।
यह घोषणा दक्षिण कोरिया में हुआंग की हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान की गई, जहां वे एआई और रोबोटिक्स में व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए बड़े कॉरपोरेट समूहों के नेताओं और शोधकर्ताओं से मिल रहे हैं।
--आईएएनएस
एससीएच/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















