Adhik Maas Kalashtami 2026: अधिक मास की कालाष्टमी व्रत आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Adhik Maas Kalashtami 2026:आज यानी 08 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ अधिकमास की कालाष्टमी व्रत है. यह व्रत भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव जी को समर्पित किया गया है. इस दिन व्रत के साथ-साथ काल भैरव देव जी की विशेष पूजा-अराधना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से काल भैरव देव प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी कष्ट दूर करते हैं. भगवान के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ये व्रत तीन सालों में एक बार पड़ता है, इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व है. कालाष्टमी पर काल भैरव देव जी की पूजा प्रदोष काल में करने से शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं आज काल भैरव देव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
कालाष्टमी व्रत पूजा शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2026 Puja Subh Muhurat)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी व्रत की पूजा शुभ मुहूर्त में करना बेहद जरुरी होता है. शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पूजा और व्रत का पूरा फल मिलता है. इसके साथ ही मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी होती हैं. कालाष्टमी व्रत की पूजा करने का सबसे शुभ समय प्रदोष काल का होता है. इस साल 8 जून को प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से शुरु होगा और शाम 07 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा. इस मुहूर्त में पूजा करने से भैरवजी की पूरी कृपा प्राप्त होगी. ऐसे में भक्तों को काल भैरव देव जी की पूजा के लिए सिर्फ 01 घंटे का समय मिलेगा.
कालाष्टमी व्रत की पूजा विधि (Adhik Maas Kalashtami Puja Vidhi)
इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें फिर व्रत का संकल्प लें. प्रदोष काल में विधि-विधान से काल भैरव की पूजा करें. पूजा के समय भगवान की मूर्ति स्थापित करें. भगवान को फूल चढ़ाएं और तिलक लगाएं. काल भैरव को सरसों का तेल, दही-बड़ा, काले चने, खीर, गुलगुले और मदिरा का भोग अर्पित करें. सरसों के तेल से दीपक जलाएं. इसके बाद भैरव चालीसा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें.
कालाष्टमी के दिन न करें ये गलतियां
- कुत्ते को जूते-चप्पल न मारें
- जूठा भोजन ना खिलाएं
- मांसाहार और शराब का सेवन न करें
- नमक न खाएं
- अनैतिक कार्य न करें
कालाष्टमी व्रत का महत्व (Kalashtami Vrat Significance)
कालाष्टमी का दिन भगवान शिव के रौद्र रूप भैरव देव की कृपा पाने का शुभ अवसर होता है. इस दिन भैरव देव की आराधना सबसे अच्छी मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ करने और व्रत रखने से रोग, दोष और भय से छुटकारा मिल जाता है. शास्त्रों के अनुसार, काल भैरव देव न्याय, समय और सुरक्षा के देवता माने जाते हैं. भैरव देव की पूजा करने से जीवन में अनुशासन आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. इस दिन किया गया दान भी बहुत शुभ माना जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
जय शाह ने क्यों तोड़ी परंपरा! पाकिस्तानी खिलाड़ी से सरेआम मिलाया हाथ, टीम इंडिया के प्लेयर नहीं करते हैंडशेक
ICC Womens T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि दोनों देशों के खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से हैंडशेक नहीं करते हैं. पाकिस्तान लगातार भारत पर कायराना हमले करते रहता है. वो अंतकवाद फैलाने और भारत के निर्दोष लोगों की जान लेने से बाज नहीं आता है. ऐसा ही उसने पहलगाम में किया था, जहां भारत के 26 लोगों की जान गई थी. इसके बाद से भारतीय क्रिकेटर्स ने फैसला किया कि वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से क्रिकेट के मैदान पर हाथ नहीं मिलाएंगे.
ऐसा एशिया कप 2025 में ऐसा पहली बार हुआ था. जब सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने टॉस पर भी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद मैच जीतने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बगैर हैंडशेक करे मैदान से बाहर चले गए थे. तब से दोनों टीमों के क्रिकेटर एक दूसरे से हाथ नहीं मिला रहे हैं.
Wishing all 12 teams the very best for the biggest ICC Women’s @T20WorldCup ever! With iconic venues across England and Wales set to experience record-breaking attendance and the widest-ever global broadcast for a women's event, we’re set for an unforgettable tournament which… pic.twitter.com/qWecZmN0Hm
— Jay Shah (@JayShah) June 7, 2026
अब सवाल उठता है कि जब, भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर के साथ हाथ नहीं मिला रहे तो, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जय शाह क्यों पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे हैं. जय शाह तो भारतीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं.
इसके साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे भी हैं. भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में अंतकबाद पर कड़ा एक्शन लेती हुई नजर आई है. ऐसे में जय शाह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से हाथ क्यों मिलाया. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
जय शाह ने मिलाया पाकिस्तानी क्रिकेटर से हाथ
दरअसल, जय शाह ने बीते रविवार को इंग्लैंड में हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कैप्टन मीट और फोटोशूट के दौरान सभी 12 टीमों के कप्तानों से हाथ मिलाया. इन 12 कप्तानों में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भी मौजूद थी. जय शाह एक-एक कर सभी से हाथ मिला रहे थे. इस दौरान उन्होंने सना से भी हाथ मिलाया. इसके बाद से ही सवाल उठ रहा है कि जय शाह ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कप्तान फातिम सना से हाथ क्यों मिलाया. पाकिस्तान और भारत दोनों के फैंस अब सवाल उठा रहे हैं.
The Hypocrisy of Jay Shah and BCCI continues pic.twitter.com/9x8xQU0Ckr
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) June 7, 2026
जय शाह ने क्यों मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
आपको बता दें कि, जय शाह इस सयम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) के चेयरमैन है. वो क्रिकेट की सबसे बड़ी निकाय आईसीसी के कर्ता-धर्ता हैं. ऐसे में जब वो उस पद पर है, तब वो भारत का नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में आईसीसी चेयरमैन के पद पर रहते हुए उनकी ये जिम्मेदारी बनती है कि वो सभी को एक समान सम्मान दें और किसी के साथ कोई भेदभाव न करें. इसी के चलते जय शाह ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया.
@ICC president @JayShah shaking hands with Pakistan womens team captain Fatima Sana at the #T20WorldCup ????
— Muhammad Areeb Uddin Sheikh Areeb Cricket World (@areeb_7official) June 8, 2026
So if the Indian ICC president can shake hands with Pakistan players, why can’t Indian players do the same?
When it’s about official protocol, handshakes are fine. But… pic.twitter.com/EoVOTqWLiz
इससे पहले भी दोनों देशों के खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ
इससे पहले भी लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर्स ने कई बार हाथ मिलाया है. वहीं बांग्लादेश के कोच पाकिस्तान के पूर्व लेग मुश्ताक अहमद से तो इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी हाथ मिलाया है. इसके अलाव अन्य खेलों में दोनों देशों के खिलाड़ियों को अक्सर हाथ मिलाते हुए देखा गया है.
ये भी पढ़ें : रिटायरमेंट के सवाल पर हरमनप्रीत कौर का रिएक्शन हुआ वायरल, एक जवाब से रिपोर्टर की बोलती कर दी बंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















