पाली की बेटी का जकार्ता में जलवा, नीलंजना ने इंटरनेशनल स्केटिंग में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास
Pali Nilanjana Chowdhary Success Story: पाली की नीलंजना चौधरी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने 2 लैप स्पीड रेस की स्टैंडर्ड स्केटिंग कैटेगरी-बी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 1800 मीटर इंटरनेशनल टीम रिले स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया. सिंगापुर, मलेशिया, म्यांमार और इंडोनेशिया जैसे मजबूत देशों के खिलाड़ियों के बीच नीलंजना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उनकी इस उपलब्धि से पाली, राजस्थान और पूरे देश में खुशी का माहौल है और परिवार गर्व से उत्साहित है.



News18


















