खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन सहयोग’, 109 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, अब तक 383 फोन रिकवर
खंडवा पुलिस ने जिले के नागरिकों के चोरी हुए मोबाइल फोन तलाश करने के लिए ‘ऑपरेशन सहयोग’ चला रखा है। इस ऑपरेशन के तहत एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिले की साइबर सेल और विभिन्न स्थानों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगह से गुम हुए 109 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इन मोबाइलों को बरामद करने के साथ इनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर पुलिस द्वारा इन्हें वापस लौटाया गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने खुद वास्तविक धारकों को मोबाइल वापस लौटाए। बरामद किए गए सभी मोबाइल की कीमत 20 लाख 48000 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने लोगों को लौटाए मोबाइल
जितने भी मोबाइल बरामद किए गए हैं। उन सभी के चोरी या गुम होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस बारे में एसपी अगम जैन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुम मोबाइल की पतारसी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर साइबर सेल के साथ सभी थाना प्रभारी को मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाकर उन्हें ट्रेस करते हुए बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। 109 मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें वास्तविक धारकों को सौंपा गया।
खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन सहयोग” के तहत कुल 109 गुम हुये मोबाइल किमती 20,48,000/- रूपये के रिकवर हुए
वर्ष 2026 मे अब तक कुल 383 मोबाईल कीमती 66 लाख 48 हजार रुपये के रिकवर हुए#mppolice@mohdept@MPPoliceDeptt@IGP_INDORE@Digkhargone23@projskhandwa pic.twitter.com/W3snMGpIxi
— SP_Khandwa (@KhandwaSp) August 13, 2026
अलग अलग राज्यों में एक्टिव थे मोबाइल
पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि बरामद किए गए मोबाइल फोन मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की टेक्निकल जानकारी निकालकर लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बरामद किया गया है। वह मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जो साल 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए थे। वहीं 2026 में गुम हुए मोबाइल भी पुलिस ने ट्रेस किए हैं।
अब तक 383 मोबाइल किए वापस
ऑपरेशन सहयोग के तहत 2026 में अब तक पुलिस 383 को मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इन मोबाइलों की कुल कीमत 66 लाख 48 हजार रूपए बताई गई है। यह मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए गए हैं। थाना क्षेत्र के मुताबिक बरामद किए गए मोबाइल की बात करें तो सबसे ज्यादा मोबाइल कोतवाली और खालवा थाना क्षेत्र से बरामद हुए हैं। मांधाता थाना से 16 मोबाइल मिले हैं।
वीरेंद्र सिंह बसोया कौन है? जानिए- 500 किलो कोकीन, ₹3000 करोड़ की ड्रग्स, दुबई फरारी और भारत प्रत्यर्पण की कहानी
बेटे की शादी से पहले दिल्ली में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त हुईं और वीरेंद्र बसोया दुबई भाग गया। अब उसे UAE से भारत प्रत्यर्पित किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
OpIndia








