Responsive Scrollable Menu

अखिलेश यादव को ओपी राजभर की खुली चुनौती, कहा- एक-एक कच्चा-चिट्ठा खोलूंगा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति का दावा करती है, लेकिन राजभर समाज के लोगों के साथ हुई हिंसक घटनाओं और हत्याओं पर चुप्पी साध लेती है.

The post अखिलेश यादव को ओपी राजभर की खुली चुनौती, कहा- एक-एक कच्चा-चिट्ठा खोलूंगा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल में देर रात आया भूकंप, सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके

Earthquake in West Bengal: उत्तर बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मालदा, जलपाईगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग और कूच बिहार के विशाल क्षेत्र भूकंप की चपेट में आ गए. जलपाईगुड़ी में कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. महिलाओं ने हॉर्न बजाकर लोगों को जगाया.

The post पश्चिम बंगाल में देर रात आया भूकंप, सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मानव सुथार ने डेब्यू में ही रचा इतिहास, पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय; तीसरा सबसे बेस्ट स्पेल

manav suthar 5 wicket on test debut: बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुधार के टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट की पहली पारी में सुथार ने अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया। सुथार ने पहली पारी में कुल 6 विकेट झटके। भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन के स्कोर पर घोषित की थी। इस तरह टीम इंडिया ने 412 रन की लीड हासिल की थी। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला लिया, जिसके बाद अफगान टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी। 

मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वो डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बन गए। वो ऐसा करने वाले सातवें स्पिनर हैं। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लिए- जो भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए अपने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 16 विकेट लिए थे।

उन्होंने अपनी पहली टेस्ट पारी में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे। वहीं, इसी टेस्ट की दूसरी पारी में हिरवानी ने 75 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में सुथार तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 

आर अश्विन ने भी डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की। जिस विकेट पर कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन नहीं मिल रही थी, उसी पिच पर मानव ने अच्छा टर्न और ड्रिफ्ट हासिल किया। उन्होंने 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी लेंथ और एंगल से काफी परेशान किया।

वहीं, बल्लेबाजी में भी मानव ने उपयोगी योगदान देते हुए 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अपने डेब्यू टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से असरदार खेल दिखाकर मानव सुथार ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है।

भारतीयों का टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नरेंद्र हिरवानी - 8/61 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)

नरेंद्र हिरवानी – 8/75 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)

मानव सुथार - 6/33 बनाम अफ़गानिस्तान, न्यू चंडीगढ़ (2026)

आर अश्विन - 6/47 बनाम वेस्ट इंडीज़, दिल्ली (2011)

एस आबिद अली - 6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड (1967)

दिलीप दोषी - 6/103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (1979)

Mon, 08 Jun 2026 12:08:28 +0530

  Videos
See all

Malviya Nagar अग्निकांड मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़ा | Delhi Fire Update | Hotel Fire | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:45:22+00:00

Viral Video | सास दामाद की प्रेम कहानी ने सबको चौंकाया | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:42:47+00:00

Mumbai में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन | Bulldozer Action | BMC | Yogi Model In Mumbai | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:47:06+00:00

TMC Pushpa Jahangir Khan Arrested News LIVE : नेपाल बॉर्डर पर खत्म हुआ 'पुष्पा' का खेल! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:43:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers